India vs Sri Lanka: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, धोनी का एक और बड़ा रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
खबर सार :-
Rishabh Pant Breaks MS Dhoni Record: ऋषभ पंत विदेशी धरती पर सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।
खबर विस्तार : -
India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत बनाम श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। इसी बीच, टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब वह विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं।
पंत ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
दरअसल पहले दिन, भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका की जमीन पर लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने का कारनामा किया। हालांकि, पहले दिन पंत कुछ असहज दिखे; उन्हें हाथ पर गेंद लगी थी। जिसके बाद उन्हें 'रिटायर्ड हर्ट' होना पड़ा। पंत पहले दिन खेली गई 15 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना पाए। दूसरे दिन, सारांश जैन के जल्दी आउट होने के बाद पंत फिर से मैदान पर उतरे और संभलकर खेलते हुए अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने बल्ले से इतिहास रच दिया।
पंत विदेशी धरती या न्यूट्रल वेन्यू पर विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत ने अब तक अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में 2,545 रन बनाए हैं। जबकि धोनी ने अपने टेस्ट करियर के दौरान विदेशी धरती पर कुल 2,496 रन बनाए थे। पंत ने अपने 36वें टेस्ट मैच में यह कमाल किया। जबकि धोनी को ऐसा करने में 48 टेस्ट मैच लगे थे। इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर 1,209 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विदेशी मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
- 2502 - ऋषभ पंत
- 2496 - महेंद्र सिंह धोनी
- 1209 - फारुख इंजीनियर
- 1109 - सैयद किरमानी
टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज
- महेंद्र सिंह धोनी - 4876
- ऋषभ पंत - 3706
- सैयद किरमानी - 2759
ये भी पढ़ेंः- SL vs IND 2nd Test: पडिक्कल का बैक-टू-बैक शतक, गिल का पचासा, भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन
पहले दिन पंत को 'रिटायर्ड हर्ट' होना पड़ा
गौरतलब है कि टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय पंत को चोट लग गई थी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। भारतीय पारी के 58वें ओवर में लाहिरू कुमारा की एक उछलती हुई गेंद सीधे पंत की कलाई पर लगी, जिससे उन्हें काफी दर्द हुआ। थोड़ी देर मेडिकल मदद लेने के बाद उन्हें 'रिटायर्ड हर्ट' पड़ा। हालांकि पंत पहले टेस्ट में बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे और उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे।
भारत का स्कोर 450 के पार
दूसरे टेस्ट में टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार अपना दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 193 गेंदों पर 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल थे। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी अच्छी लय में दिखे और अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल (45) और रवींद्र जडेजा (43) अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। केएल राहुल सिर्फ 18 रन ही बना सके। भारतीय टीम के लिए दूसरा दिन अच्छा शुरू नहीं हुआ, क्योंकि सारांश जैन सिर्फ 6 रन बनाकर असिथा फर्नांडो का शिकार हो गए। हालांकि, पंत और ध्रुव जुरेल ने सातवें विकेट के लिए शतकीय (112 रन) साझेदारी की। फिलहाल खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 7 विकेट पर 450 के पार पहुंच चुका था।
सारांश जैन को मिला डेब्यू का मौका
बता दें कि दूसरे टेस्ट में सारांश जैन को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। सारांश जैन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 320 प्लेयर बन गए हैं । सारांश बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं। उन्हें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से डेब्यू कैप मिली। अब सबकी नजरें सारांश जैन के प्रदर्शन पर होंगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।
ये भी पढ़ेंः- AUS vs BAN 2nd Test: मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कारनामा, 64 रनों पर सिमटा बांग्लादेश
FAQ
1. विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज कौन है ?
विदेशी मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।
2. टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम है ?
टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। जबकि दूसरे नंबर पर पंत हैं।
3. ऋषभ पंत ने हाल ही में किस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा है?
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)।
ये भी पढ़ेंः- Karn Sharma: 38 वर्षीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लखनऊ में खेलेंगे अंतिम मैच
अन्य प्रमुख खबरें
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17