IND vs NZ 1st Test: निकोलस के बाद ग्लेन फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
खबर सार :-
IND vs NZ 1st Test: ग्लेन फिलिप्स ने अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया है। इससे पहले वे वनडे और टी20 में भी शतक लगा चुके हैं। वे दुनिया के 9वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 1st Test: बेसिन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाए चल रहे टेस्ट मैच का आज दूसरे दिन। दूसरे सत्र के दौरान न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार ऐतिहास शतक जड़ा। इस पारी के दौरान फिलिप्स ने वो काम कर दिया है जो अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। साथ ही हेनरी निकोल्स के साथ 216 रन की साझेदारी की। जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए।
फिलिप्स ने शतक जड़ रचा इतिहास
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 243/5 के स्कोर से की, जिसमें हेनरी निकोल्स (113*) और ग्लेन फिलिप्स (94*) क्रीज पर थे। फिलिप्स ने शानदार ऐतिहासिक शतक पूरा किया। वे 216 गेंदों पर 118 रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके इस शतक के दम पर मेजबान टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी के दौरान फिलिप्स ने वो काम कर दिया है जो अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।
फिलिप्स भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए। दुनिया के 9वें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। भारत के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले वह तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन और शाई होप ऐसा कर चुके हैं।जबकि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ेंः- ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग, न्यूजीलैंड में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम
तीनों फॉर्मेट में एक ही टीम के खिलाफ शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा- श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड
- केएल राहुल- वेस्टइंडीज और इंग्लैंड
- बाबर आजम- इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
- तिलकरत्ने दिलशान - ऑस्ट्रेलिया
- शेन वॉटसन - भारत
- क्रिस गेल- इंग्लैंड
- मोहम्मद रिजवान- दक्षिण अफ्रीका
- शाई होप- भारत
- ग्लेन फिलिप्स- भारत
निकोल्स-फिलिप्स की जोड़ी के नाम बड़ा रिकॉर्ड
इसके अलावा फिलिप्स ने निकोल्स के साथ छठे विकेट के लिए 216 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे टीम का कुल स्कोर 286 तक पहुंच गया। फिलिप्स जब निकोल्स का साथ दोने क्रीज पर आए तब तक न्यूजीलैंड 70 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुका था। टेस्ट क्रिकेट में यह 15वां मौका था जब किसी टीम के 100 रन से कम के स्कोर पर 5 विकेट गिर जाने के बाद, छठे विकेट के लिए 200 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के लिए यह ऐसी दूसरी साझेदारी थी, और भारत के खिलाफ यह तीसरी बार हुआ।
175 रन बनाकर नाबाद रहे हेनरी निकोल्स
फिलिप्स के आउट होने के बाद, निकोल्स ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने सातवें विकेट के लिए नाथन स्मिथ (14) के साथ 32 रन, आठवें विकेट के लिए काइल जैमीसन (11) के साथ 25 रन और दसवें विकेट के लिए जैकब डफी (4) के साथ 20 रनों की साझेदारी की। जिससे टीम 368 रनों के स्कोर तक पहुंचा सका। हालांकि हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 335 गेंदों का सामना किया और 21 बाउंड्री लगाईं। यह उनका 12वां टेस्ट शतक है और इस मैदान पर उनका पांचवां शतक है।
पहले दिन सिर्फ 70 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद, न्यूजीलैंड के 368 रनों तक पहुंचने का मुख्य श्रेय निकोल्स और फिलिप्स की शतकीय पारियों और छठे विकेट के लिए उनकी 216 रनों की अहम साझेदारी को जाता है। भारतीय गेंदबाजी, जो पहले दिन के पहले सत्र में काफी असरदार दिखी थी बाद में निकोल्स और फिलिप्स के सामने अपना प्रभाव खो बैठी।
बुमराह ने झटके चार विकेट
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए, आकाश दीप ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया; वाशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला। टेस्ट मैच के बिल्कुल पहले सेशन को छोड़कर, भारतीय गेंदबाजी काफी हद तक बेअसर रही है। ऐसे में, इस टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचने के लिए टीम की एकमात्र उम्मीद उसकी बल्लेबाजी पर टिकी है। टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से एक ठोस ओपनिंग साझेदारी की उम्मीद होगी।
भारत को मिली ठोस शुरुआत
भारत भी ठोस शुरुआत की है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाएं लिए है। केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि यशस्वी जयसावल ने 85 बनाकर आउट हुए। हालांकि वह शतक बनाने से चुक गए। फिलहाल भारत न्यूजीलैंड से 209 पीछे हैं।
ये भी पढ़ेंः- WTC Points Table: न्यूजीलैंड की बादशाहत खत्म, बांग्लादेश को रौंदकर नंबर वन टीम बनी दक्षिण अफ्रीका
अन्य प्रमुख खबरें
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17
-
IPL 2027: खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज पर फैंस की खास नजर
2026-11-17
-
टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, सेंटनर टीम से हुए बाहर
2026-11-17
-
रोहित शर्मा के लिए आज भी खास है 264 रनों की ऐतिहासिक पारी
2026-11-16
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी टीम इंडिया की असली 'अग्निपरीक्षा'
2026-11-16
-
जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC के चेयरमैन
2026-11-16
-
IND vs NZ 5th ODI: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज
2026-11-15
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-15
-
IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
2026-11-15