एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का धमाल, टॉम बैंटन के शतक, रूट, कॉक्स, जैक्स की फिफ्टी, 356 रनों का दिया लक्ष्य
खबर सार :-
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने एकदिवसीय मैच का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टॉम बैंटन के शतक, रूट, कॉक्स, जैक्स की फिफ्टी की बदौलत इंग्लिश टीम ने आस्ट्रेलिया को 356 रनों का टारगेट दिया।
खबर विस्तार : -
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने टॉम बैंटन की सेंचुरी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 355 रन बनाए। एडिलेड ओवल में दूसरे एकदिवसीय में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने टॉम बैंटन के शतक के बाद जो रूट, जॉर्डन कॉक्स और विल जैक्स की हाफ सेंचुरी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 356 रन का लक्ष्य दिया।
इंग्लैंड ने 2018 में बनाए थे 481 रन
वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 50 ओवर के फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा स्कोर 2018 में आया था, जब उन्होंने 6 विकेट खोकर 481 रन बनाए थे। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। बेन डकेट सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद जो रूट और टॉम बैंटन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 137 रन की पार्टनरशिप करके टीम को 150 के पार पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, ROKO फिर फ्लॉप, ईशान-अक्षर ने बचाई लाज
कप्तान हैरी ब्रूक लगातार दूसरे मैच में रहे फ्लॉप
रूट 68 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने पांच चौके लगाए। कप्तान हैरी ब्रूक की बल्लेबाजी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रही, वे सिर्फ पांच रन बना सके। हालांकि, जॉर्डन कॉक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। टॉम बैंटन ने एक छोर संभाले रखा और अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 99 गेंदों पर 121 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल थे। विल जैक्स भी अच्छे फॉर्म में दिखे और उन्होंने जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 70 गेंदों पर 102 रन की शानदार साझेदारी की। जैक्स 40 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। सैम कुरेन ने 14 और गस एटकिंसन 4 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
जेवियर बार्टलेट ने चटकाए सबसे अधिक 3 विकेट
पर्थ में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड सिर्फ 131 रन पर ऑल आउट हो गई थी और उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम को 19 रन के स्कोर पर ही बेन डकेट के रूप में पहला झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट ने 10 ओवर में 72 रन देकर 3 विकेट लिए। स्पेंसर जॉनसन, रिले मेरेडिथ और कूपर कोनोली ने 1-1 विकेट लिया। तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है। इंग्लैंड के जीतने पर यह आंकड़ा 1-1 हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Under-19 Asia Cup : मनाल-मोहित की शानदार साझेदारी से भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को दी मात
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 5th ODI: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज
2026-11-15
-
IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
2026-11-15
-
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता खिताब
2026-11-14
-
मुंबई की जीत में चमके सूर्यकुमार यादव, कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी फेल
2026-11-14
-
Ind vs Pak: पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य
2026-11-14
-
Ind vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल
2026-11-14
-
IND vs PAK U19 : पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भारत की पहले गेंदबाजी
2026-11-14
-
IND vs NZ 4th ODI : चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हराया
2026-11-13
-
IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य
2026-11-13
-
इयान मॉर्गन-जोश बटलर के क्लब में शामिल हुए इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट
2026-11-13
-
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई
2026-11-12
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11