PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
खबर सार :-
PAK vs BAN U19 asia cup semi final: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को करारी शिकस्त देकर, पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 139 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई।
खबर विस्तार : -
PAK vs BAN U19 Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को बुरी तरह से हराकर एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश द्वारा दिए गए 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान ने 21.5 ओवर में केवल 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
पाकिस्तान ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
बांग्लादेश द्वारा मिले 139 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी पाकिस्तान को उस्मान खान और हयाम खान शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20.4 ओवर में 123 रन जोड़े। हयाम बेहतरीन लय में दिखे और उन्होंने 72 गेंदों पर 69 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं, उस्मान खान ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाने तक क्रीज पर डटे रहे। उस्मान 54 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अब्दुल कादिर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से एकमात्र विकेट रोबिउल हसन ने लिया।
ये भी पढ़ेंः- U-19 Asia Cup: आर्यवीर ने पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया, UAE के खिलाफ ठोके 160 रन
138 रनों पर सिमट गई थी बांग्लादेश
इससे पहले, बांग्लादेशी बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए और पूरी टीम 31.4 ओवर में महज 138 रनों पर सिमट गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसमें SK जरीफ सियाम सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, कौसर अहमद भी कुछ खास नहीं कर सके और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान मो. फरीद हसन फैसल 26 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। अहसान अल मोमिन सिर्फ 1 रन बना सके, जबकि अली रफ़ी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
रिजवानुल्लाह ने झटके पांच विकेट
बांग्लादेश के लिए अब्दुल्ला अल मुही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 50 रन बनाए। 45 गेंदों में पूरी हुई उनकी इस अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। रकीबुल हुसैन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए। रोबिउल हसन अनिक और रुबाय इस्लाम अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की ओर से रिजवानुल्लाह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 8 ओवरों में 30 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सय्याम ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरी टीम इंडिया
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11
-
आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ 160 रन ठोक पिता से किया वादा निभाया
2026-11-11
-
IPL 2027 : मुंबई-पंजाब में हार्दिक-अर्शदीप को लेकर हुई बड़ी ट्रेड डील
2026-11-11
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौटे रवींद्र-कॉनवे
2026-11-11
-
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-10
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04