U-19 Asia Cup: आर्यवीर ने पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया, UAE के खिलाफ ठोके 160 रन
खबर सार :-
U-19 Asia Cup: 160 रनों की पारी खेलने वाले आर्यवीर सहवाग ने मैच के बाद बताया कि उन्होंने अपने पिता, वीरेंद्र सहवाग से वादा किया था कि वह UAE के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलेंगे। उन्होंने अपना वादा निभाते हुए एक शानदार शतकीय पारी खेली।
खबर विस्तार : -
U-19 Asia Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी पिता के नक्शे कदम पर निकल पड़े है। अंडर-19 एशिया कप 2026 में मंगलवार को आर्यवीर सहवाग ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 160 रनों जोरदार पारी खेल अपने पापा (वीरेंद्र सहवाग) से किया हुआ वादा पूरा किया। उनके शतक की बदौलत भारत ने 'करो या मरो' वाले मुकाबले में 70 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
आर्यवीर ने पिता सहवाग से किया वादा निभाया
मैच के बाद, 18 वर्षीय आर्यवीर ने आर्यवीर ने खुलासा किया कि अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से वादा किया था कि वह एक बड़ी पारी खेलेगे। आर्यवीर ने बताया कि उनके पिता को बड़े शतक ही पसंद हैं। आर्यवीर ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 160 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनकी पारी में 17 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। आर्यवीर ने कहा, "मैंने आज एक बड़ा स्कोर बनाने का वादा किया था। अच्छी बात यह है कि मैं ऐसा कर पाया और यह वादा मैंने अपने पिता से किया था। मैंने उनसे कहा था कि मैं एक बड़ी शकतीय पारी खेलूंगा। मुझे एक विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उन्हें केवल बड़ी पारियां यानी शतक या उससे ज्यादा रन वाली पारियां ही पसंद आती हैं।"
उन्होंने बताया कि मंगलवार को अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर गेंद काफी टर्न हो रही थी, जो एक बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद, वह एक लंबी पारी खेलने और टीम के लिए बड़ा योगदान देने के अपने इरादे पर अडिग रहे। मैच के बाद आर्यवीर ने कहा, "मैंने एक लंबी पारी खेलने के इरादे से शुरुआत की थी। मेरा लक्ष्य लगभग 40 ओवर तक बल्लेबाजी करना था। पिच पर काफी चुनौतियां थीं। मुझे डॉट गेंदों की कोई चिंता नहीं थी, क्योंकि मुझे पता था कि मैं बाद में उनकी भरपाई कर सकता हूं। मैं एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहता था।"
ये भी पढ़ेंः- Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारत ने बनाए थे 309 रन
मैच की बात करें तो, अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 309/7 का स्कोर खड़ा किया। इसमें आर्यवीर सहवाग (160) और वीके विनीत (67) की शानदार पारियों का अहम योगदान रहा। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए वीके विनीत के साथ 193 रनों की शानदार साझेदारी की। विनीत ने 69 गेंदों में 67 रन बनाए।
हालांकि आर्यवीर की पारी की शुरुआत बहुत धीमी रही। अपना खाता खोलने के लिए उन्हें 14 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर 131 गेंदों में शतक जड़ दिया। यूथ वनडे इंटरनेशनल में यह उनका पहला शतक था। आर्यवीर की 160 रनों की पारी ने भारतीय टीम के लिए एक मजबूत नींव रखी, जिसकी बदौलत वे अपने 50 ओवरों में 309/7 के स्कोर तक पहुंच सके।
सेमाफाइनल में पहुंचा भारत
यूएई की ओर से नसीम खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए। जवाब में, यूएई की पूरी टीम 50 ओवर में 239 रन पर सिमट गई। अहमद खुदादाद 74 रनों के साथ उनके टॉप स्कोरर रहे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम इंडिया ने यह मैच 70 रनों से अपने नाम किया। भारत के लिए ईशान सूद ने 37 रन देकर 4 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा।
FAQ...
1- कौन हैं आर्यवीर सहवाग ?
आर्यवीर सहवाग भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे और एक युवा सलामी बल्लेबाज हैं।
2- आर्यवीर सहवाग यूएई के खिलाफ मैच में कितने रन बनाए?
आर्यवीर सहवाग ने यूएई खिलाफ 168 गेंदों पर 160 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।
3- आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता सहवाग से किया वादा किया था ?
आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से एक बड़ी शकतीय पारी खेलने का वादा किया था।
4- आर्यवीर की इस पारी में कितने चौके और छक्के शामिल थे?
उनकी इस विस्फोटक पारी में 17 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
5- भारत को यूएई के खिलाफ मैच में कितने रनों से जीत मिली?
भारत ने यह मैच 70 रनों से जीता।
ये भी पढ़ेंः- पंजाब-मुंबई में IPL 2027 की सबसे बड़ी ट्रेड डील, PBKS के हुए हार्दिक पांड्या, MI से खेलेंगे अर्शदीप सिंह
अन्य प्रमुख खबरें
-
IPL 2027 : मुंबई-पंजाब में हार्दिक-अर्शदीप को लेकर हुई बड़ी ट्रेड डील
2026-11-11
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौटे रवींद्र-कॉनवे
2026-11-11
-
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-10
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03