IND vs NZ 2nd ODI: गुरनूर बरार के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, भारत को मिला 135 रनों का लक्ष्य
खबर सार :-
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल (ODI) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूज़ीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरे मुकाबला आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए एक बार फिर कीवियों को बड़ा स्कोर बनाने से रोंक दिया। भारत के गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। जबकि न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने अर्धशतक लगाया।
न्यूजीलैंड की बेहद खराब शुरुआत
बता दें कि बारिश के कारण, यह मैच पूरे 50 ओवरों के बजाय दोनों टीमों के लिए 47-47 ओवरों का खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी।पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। स्कोर जब 23 रन तक पहुंचा, तब तक टीम अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों विल यंग (6), टिम सीफर्ट (0) और हेनरी निकोल्स (11) को खो चुकी थी। 53 रन के स्कोर पर टॉम लैथम (7) चौथे विकेट के रूप में आउट हुए, जबकि ग्लेन फिलिप्स अपना खाता भी नहीं खोल सके। 53 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद डेरिल मिशेल और मिशेल सेंटनर ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की।
ये भी पढ़ेंः- Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
डेरिल मिशेल ने बचाई न्यूजीलैंड की लाज
डेरिल मिशेल ने 104 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मिशेल के आउट होने के कुछ देर बाद सेंटनर भी पवेलियन लौट गए; उन्होंने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद, कीवी टीम 41 ओवर में 134 रनों पर सिमट गई। हेनरी निकोल्स, मिशेल और सेंटनर ही ऐसे बल्लेबाज रहे जो दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।
भारतीय गेंदबाजों ने भरपाया कहर
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैं पर जकर कहर भरपाया। भारत की ओर से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी की; उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, आकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हालांकि अर्शदीप सिंह को कोई विकेट तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और 7 ओवरों में केवल 16 रन दिए। भारतीय टीम पहले ही 1-0 से आगे अब टीम इंडिया के पास यह मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाने का मौका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीर), काइल जेमीसन, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
ये भी पढ़ेंः- न्यूजीलैंड को बड़ा झटका ! भारत के खिलाफ ये धुरंधर वनडे सीरीज से हुआ बाहर, निक केली को मिला मौका
अन्य प्रमुख खबरें
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01