IND vs NZ 1st ODI:  पहले वनडे में गरजा विराट कोहली का बल्ला, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

खबर सार :-

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। टीम ने डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के ज़रिए जीत हासिल की। भारत के लिए कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
IND vs NZ 1st ODI:  भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

खबर विस्तार : -

India vs New Zealand 1st ODI: भारतीय टीम ने बुधवार को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश से प्रभावित मैच में भारत को यह जीत डकवर्थ लुइस नियम से मिली। भारत की इस जीत में अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 41 में 185 रन बनाकर सिमट गई। हालांकि भारतीय पारी के दौरान दो बार बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। भारत ने अंत में 32 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

DLS के तहत भारत को मिला था 143 रनों का लक्ष्य

हालांकि 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआती अच्छी नहीं रही । टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 1 रन के स्कोर पर आउट हो गए; वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला। बारिश के कारण मैच में दो बार रुकावट आई। दूसरी बार बारिश आने के बाद, DLS नियम के तहत लक्ष्य को संशोधित किया गया, जिससे भारत को 32 ओवरों में 143 रन बनाने थे। शुभमन गिल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 9 विकेट से जीत हासिल करेगा, लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद टीम ने जल्दी-जल्दी कई विकेट गंवा दिए।

ये भी पढ़ेंः- ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप में खेली गई वो 'जादुई' पारी नहीं भूलेंगे फैंस

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

114 के स्कोर पर शुभमन गिल 56 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए बनाए। इसके कुछ देर बाद, 124 के स्कोर पर विराट कोहली भी चलते बने। कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में एक छक्का और 13 चौके शामिल थे। 124 के ही स्कोर पर अक्षर पटेल आउट हुए, वह भी अपना खाता नहीं खोल सके। वहीं 136 के टीम स्कोर पर श्रेयस अय्यर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए, जिन्होंने 13 गेंदों में 15 रन बनाए। हालांकि अंत में, केएल राहुल और नमन धीर ने भारतीय टीम को जीत दिलाई। भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 143 रन बनाए और मैच 5 विकेट से जीत लिया। राहुल (3*) और धीर (5*) नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 3 विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन और नाथन स्मिथ को 1-1 विकेट मिला।

185 रनों पर सिमट गई थी न्यूजीलैंड

इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट (38), डेरिल मिशेल (28) और ग्लेन फिलिप्स (30) ने अहम योगदान दिया। इसके अलावा, ब्लेयर टिकनर ने 34 रन बनाए और जैकब डफी 15 रन बनाकर नाबाद रहे। एक समय न्यूजीलैंड ने 146 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन आखिरी विकेट के लिए ब्लेयर और डफी के बीच 39 रनों की साझेदारी ने टीम के कुल स्कोर को 185 तक पहुंचा दिया।

अर्शदीप सिंह झटके सबसे ज्यादा 4 विकेट

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। हालांकि वह थोड़े महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने  10 ओवर में 70 रन दिए। जबकि गुरनूर बराड़ ने 9.2 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। हालांकि अंशुल कंबोज ने बहुत किफायती गेंदबाजी की; उन्होंने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए जिसमें 2 मेडन ओवर भी शामिल थे। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: ​​हेनरी निकोल्स, टिम सीफर्ट, विल यंग, डेरिल मिशेल,  ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान),टॉम लैथम (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, काइल जैमीसन।

भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

FAQ...

1- भारत और न्यूजीलैंड खेले गए पहले वनडे का क्या नतीजा रहा ?

 इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रहा दिया। टीम के लिए कोहली ने 74 रनों की पारी खेली।

2- भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला गया?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया।

3- पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने कितने रन बनाए ?

 भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम पहले वनडे में 185 रनों पर ढेर हो गई ।

4- भारत के लिए किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट झटके, जबकि गुरनूर बराड़ को 3 विकेट मिले।

ये भी पढ़ेंः- Urvil Patel: उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक, रणजी ट्रॉफी में पहली बार किया ये कारनामा

अन्य प्रमुख खबरें