IND vs NZ 4th T20: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को बुरी तरह से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी शतक

खबर सार :-

India vs New Zealand 4th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीत लिया। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक लगाया।
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 4th T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। रनों के लिहाज से यह न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2019 में भारत को 80 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए।  जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 172 रन ही बना सकी। 

भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल

न्यूजीलैंड द्वारा मिले 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। हालांकि अभिषेक शर्मा ने कुछ दमदार शॉट खेले और 15 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन फिर मैथ्यू फिशर का शिकार बन गए।

जैकब डफी ने झटके चार विकेट

इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंदों में 22 रन बनाए आउट हो गए। इसके अलावा अक्षर पटेल 7, नीतीश कुमार रेड्डी 21 और  नमन धीर ने 28 रनों का योगदान दिया। हालांकि तिलक वर्मा एक छोर पर खड़े रहे और सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, कप्तान मिचेल सेंटनर ने अपने 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैथ्यू फिशर ने भी 2 विकेट हासिल किए।

 न्यूजीलैंड ने बनाए थे 259 रन

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि टिम सीफर्ट मयंक यादव की गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, फिन एलन और डेरिल मिशेल ने दूसरे विकेट के लिए 11 गेंदों में 29 रन जोड़े। मिशेल 9 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एलन 17 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस से अलग हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन

ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक

हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और सिर्फ 49 गेंदों में 107 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने भी सिर्फ 25 गेंदों में 65 रनों की दमदार पारी खेली। भारत की ओर से मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 48 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया। पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की यह पहली जीत है। हालांकि, भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुकी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

FAQ...

1- भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20 मुकाबला कब और कहां खेला गया?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20 मुकाबला 30 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया।

 2- भारत-न्यूजीलैंड चौथे T20 मैच का परिणाम क्या रहा?

न्यूजीलैंड चौथे T20 मुकाबले में भारत को 87 रनों से हरा दिया।

3- न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना स्कोर बनाया था?

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए थे।

4- चौथे टी20 में न्यूजीलैंड के किस खिलाड़ी ने शतक जड़ा?

चौथे टी20 में  न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में 10 और छक्कों की मदद से 107 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली।

ये भी पढ़ेंः- Mumbai Indians ने बदला कोचिंग सेटअप, पोलार्ड के बाद एमआई से जुड़े उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी

अन्य प्रमुख खबरें