IND W VS ZIM W: वैष्णवी के 'पंजे' में फंसा जिम्बाब्वे, 131 रनों पर सिमटी टीम, भारत को मिला आसान टारगेट

खबर सार :-

तीसरे वनडे में, जिम्बाब्वे की टीम भारतीय महिला टीम के खिलाफ केवल 131 रन ही बना सकी । बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने पांच विकेट लिए, जो उनके वनडे इंटरनेशनल करियर में पहली बार है। अब सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए भारत को 132 रनों की जरूरत है।
IND W VS ZIM W: वैष्णवी का घातक पंजा, 131 रनों पर ढेर हुआ जिम्बाब्वे

खबर विस्तार : -

IND W vs ZIM W 3rd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच बुधवार को तीसरा और अंतिम वनडे मैच BCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रनों पर ही सिमट गई। भारत के लिए बायें हाथ की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने पांच विकेट झटके। वैष्णवी ने अपने तीसरे ही वनडे शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने इसी मैदान पर खेले गए पिछले वनडे में चार विकेट चटकाए थे।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लोरिन फिरी अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गईं। इसके बाद, चिपों मुगेरी-तिरिपानो भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सकीं और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं। बेलोवेड बिजा केवल 1 रन बना सकीं; उन्हें वैष्णवी शर्मा की गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने कैच आउट किया। 25 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद, जोसेफिन नकोमो और चिएद्जा धुरुरु ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 27 रन जोड़े। धुरुरु 20 रन बनाकर वैष्णवी शर्मा का शिकार बनीं, जबकि कप्तान नकोमो 67 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद जिम्बाब्वे के विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 131 रन पर सिमट गई। न्याशा ग्वांजुरा ने 10 रन बनाए, जबकि मिशेल मावुंगा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

वैष्णवी का घातक पंजा

भारत की ओर से 20 वर्षीय बाये हाथ की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने 10 ओवर के स्पेल में 39 रन देकर 5 विकेट लिए। वह जिम्बाब्वे की बल्लेबाजों के लिए एक ऐसी पहेली साबित हुईं जिसे वे सुलझा नहीं सकीं। वहीं, क्रांति गड ने अपने 7 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि सयाली सतघरे ने अपने 6 ओवर में केवल 11 रन देकर 2 विकेट लिए। भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब भारतीय महिला टीम को जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने के लिए महज 132 रन बनाने हैं। 

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने

दोनो टीमों की प्लेइंग XI

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतिका रावल, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, क्रांति गाड, सयाली सतघरे, वैष्णवी शर्मा और जिन्तिमणि कलिता ।

जिम्बाब्वे: लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मॉडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), बिलवेड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई मकुशा, न्याशा ग्वानजुरा, चिएद्जा धुरुरू, मिशेल मावुंगा और ओलिन्दर चारे।

ये भी पढ़ेंः- ICC Rankings: अभिषेक के सिर सजा नंबर वन टी20 बल्लेबाज का ताज, मार्को जानसेन ने छीनी स्टार्क की बादशाहत

अन्य प्रमुख खबरें