IND vs NZ 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में तिलक-नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने 2-0 की बनाई बढ़त
खबर सार :-
IND vs NZ 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के दूसरे T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने भारत की जीत दिलाई।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों ने नाबाद 69 रनों की साझेदारी करके टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसी के साथ ही, भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
भारत ने 70 रन पर गंवा दिए थे 5 विकेट
इससे पहले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को एक स्थिर शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 40 रन जोड़े। संजू सैमसन लय में नहीं दिखे और 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 27 रन बनाकर मिशेल सेंटनर का शिकार बने।
ईशान किशन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर सके और 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखे; वे 11 गेंदों में 7 रन बनाकर मिशेल सेंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अक्षर पटेल भी कोई खास योगदान नहीं दे सके और 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नमन धीर ने कुछ दमदार शॉट खेले और 17 गेंदों में 31 रन बनाए।
तिलक-नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े छीनी जीत
एक समय भारतीय टीम 70 रनों पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल गया। लेकिन आखिरी ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 69 रनों की अटूट साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। तिलक 26 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए।
ये भी पढ़ेंः- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का ऐतिहासिक कारनामा, मात्र 114 गेंदों में पूरा किया वनडे दोहरा शतक
फिलिप्स-जैकब्स की मेहनत गई बेकार
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने अपने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही; टिम सीफर्ट 7 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि डेरिल मिशेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिन एलन 14 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद प्रिंस यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी की।
जैकब्स 46 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स ने सिर्फ 43 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ, भारत ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
वैभव सूर्यवंशी ने किया निराश
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में ईशान किशन के जगह टीम में शामिल किए गए 15 वर्षीय युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा। वे नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए बड़ी पारी नहीं खेल सके 4 रन बनाकर चलते बने। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शॉट-सिलेक्शन को लेकर फैंस और टीम को एक बार फिर निराश किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
ये भी पढ़ेंः- ENG vs SL: श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, ODI में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 रनों का टारगेट
2026-10-24
-
IND vs NZ 2nd T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव की वापसी
2026-10-24
-
IND vs NZ: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर
2026-10-23
-
श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वनडे में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-23
-
जोगिंदर शर्मा का जीवन परिचय और 2007 टी20 विश्व कप का ऐतिहासिक सफर
2026-10-22
-
हैरी ब्रूक ने रावलपिंडी में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज वनडे दोहरा शतक
2026-10-22
-
न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखी 226 रनों की चुनौती
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी
2026-10-22
-
दूसरे टेस्ट मैंच में कंगारू टीम पर मंडरा रहा पारी की हार का खतरा
2026-10-22
-
ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी
2026-10-21
-
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, भावुक हुईं हरमनप्रीत
2026-10-21
-
दिग्गज प्लेयरों के क्लब में शामिल हुए पाक आलराउंडर अराफात मिन्हास
2026-10-21
-
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड की धरती पर 2019 से 'अजेय' है टीम इंडिया
2026-10-20
-
प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार की भी हुई एंट्री
2026-10-19