IND vs NZ: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर, अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका !
खबर सार :-
IND vs NZ: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 से बाहर हो गए है। इसी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी की वापसी का रास्ता खोल दिया है। वैभव को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के किसी भी मैच में मौका नहीं मिला।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 2nd T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज ईशान किशन भारतीय टीम से बाहर हो गए है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए यह जानकारी साझा की।
बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई ने शुक्रवार सुबह अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, "ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से लो-ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट सीरीज के पहले टी20 के दौरान लगी थी। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है।"
भारत को लगा बड़ा झटका
ईशान किशन का दूसरे टी20 से बाहर होना टीम इंडिया के लिए किसे बड़े झटके से कम नहीं है। दरअसल भारतीय टीम ने पहले T20I में 226 रन के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया था। हालांकि ईशान किशन पहले टी20 मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन टीम इंडिया को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनकी काबिलियत की जरूरत होगी।
28 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन मिडिल ऑर्डर के सबसे काबिल और दमदार बल्लेबाजों में से एक हैं और टीम की बैटिंग को मजबूती देते हैं। ईशान मैच की स्थिति के हिसाब से किसी भी पोजीशन पर खेलने में भी काबिल हैं। उन्होंने 67 पारियों में 1955 रन बनाए हैं, जिसमें 1 सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 103 है। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे T20I से पहले ईशान फिट हो जाएं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही T20I सीरीज में भारतीय टीम के चार मैच बाकी हैं। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ेंः- ENG vs SL: श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, ODI में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका
ईशान की जगह अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में जगह लेने की संभावना है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि ईशान को मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, इसलिए बैटिंग ऑर्डर बदला गया। पहले टी20 में पांचवें नंबर पर उनकी बैटिंग भी इसी मुद्दे से जुड़ी थी। कल के मैच में भी उनके खेलने की उम्मीद कम है। अगर इशान नहीं खेलते हैं, तो वैभव निश्चित रूप से उनकी जगह लेने के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। वे ओपनर के तौर पर खेलेंगे, जबकि सैमसन को नंबर 3 पर भेजा जा सकता है। वैभव को टीम में मौका नहीं मिलने पर मीडिया और क्रिकेट जगत में सवाल उठ रहे थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा बल्लेबाज से धैर्य रखने को कहा था। फिलहाल ईशान की गैरमौजूदगी में सभी की नजरें टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर होंगी।
भारत ने चेज किया था सबसे बड़ा लक्ष्य
गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में खेला जाएगा। मेहमान भारतीय टीम ने पहला मैच चार विकेट से जीता था। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 226 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। जो टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। फिलहाल भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब टीम दूसरा मैच भी जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।
ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
अन्य प्रमुख खबरें
-
श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वनडे में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-23
-
जोगिंदर शर्मा का जीवन परिचय और 2007 टी20 विश्व कप का ऐतिहासिक सफर
2026-10-22
-
हैरी ब्रूक ने रावलपिंडी में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज वनडे दोहरा शतक
2026-10-22
-
न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखी 226 रनों की चुनौती
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी
2026-10-22
-
दूसरे टेस्ट मैंच में कंगारू टीम पर मंडरा रहा पारी की हार का खतरा
2026-10-22
-
ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी
2026-10-21
-
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, भावुक हुईं हरमनप्रीत
2026-10-21
-
दिग्गज प्लेयरों के क्लब में शामिल हुए पाक आलराउंडर अराफात मिन्हास
2026-10-21
-
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड की धरती पर 2019 से 'अजेय' है टीम इंडिया
2026-10-20
-
प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार की भी हुई एंट्री
2026-10-19
-
IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को 8.5 ओवरों में रौंदकर रचा इतिहास
2026-10-18
-
बाबर आजम के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, 16,000 रन बनने वाले बने 5वें खिलाड़ी
2026-10-18
-
IND vs WI: टी20 में भारत ने रचा इतिहास, बारिश ने मैच किया बर्बाद
2026-10-18