Pakistan vs Sri Lanka: बाबर आजम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी
खबर सार :-
Pakistan vs Sri Lanka Tri-Series: ट्राई सीरीज में पहले मुकाबले में बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए 16,000 रन पूरे कर लिए हैं।
खबर विस्तार : -
Pakistan vs Sri Lanka Tri-Series: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में वनडे खेला जा रहा है। इस मैच टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 49.5 ओवर में 305 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सलमान आगा ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने 45 रनों का अहम योगदान दिया। इस दौरान बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
बाबर आजम ने दिग्गजों के क्लाब में मारी एंट्री
दरअसल बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले 5वें बल्लेबाज पाकिस्तानी बल्लेबाज गए। बाबर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की 399वीं पारी में 16,000 रनों का आंकड़ा छुआ। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मोहम्मद यूसुफ (388 पारियां) और जावेद मियांदाद (398 पारियां) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। बाबर से पहले, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों में जावेद मियांदाद, मोहम्मद यूसुफ, इंजमाम-उल-हक और यूनिस खान शामिल हैं।
बाबर का अंतरराष्ट्रीय करियर
बाबर आजम ने 2015 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने 45.30 की औसत से 16,038 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 111 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने 42.98 की औसत से 4,771 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं। 144 वनडे मैचों में उन्होंने 53.36 की औसत से 6,671 रन बनाए हैं। जबकि T20 इंटरनेशनल में उन्होंने 38.94 की औसत से 4,596 रन बनाए हैं।
पाकिसान ने श्रीलंका को दिया 306 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 305 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम के लिए सलमान आगा ने 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जबकि बाबर आजम 45, साद बेग 39 और हसन नवाज 37 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे टीक नहीं सका। श्रीलंका के लिए एशन मलिंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि असिथा फर्नांडो ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा दिलशान मदुशंका को एक विकेट मिला। अब श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 306 रनों लक्ष्य मिला है।
ये भी पढ़ेंः- Hong Kong Sixes: क्रुणाल पांड्या बने भारतीय टीम के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी किस्मत
पाकिस्तान की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। 32 रनों के स्कोर पर ही उनके 2 विकेट गिर गए। ओपनर सैम अयूब 7 रन बनाकर आउट हुए, और फखर जमान 16 रन बनाकर। दोनों ओपनर दिलशान मदुशंका की गेंदबाजी पर कैच आउट हुए। पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में सैम अयूब के आउट होने के बाद, बाबर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए 7 रन बनाते ही 16,000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। मैच से पहले, बाबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 7 और रनों की जरूरत थी। 7 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच में बाबर ने 57 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें 6 बाउंड्री शामिल थीं। अंत में उन्हें एशन मलिंगा ने आउट किया।
पाकिस्तान-श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज
गौरतलब है कि पाकिस्तान इस समय अपनी जमीन पर ट्राई सीरीज की मेजबानी कर रहा है, जिसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें भी शामिल हैं। रविवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले जाएंगे, जो 'डबल राउंड-रॉबिन' फॉर्मेट में होंगे। फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पॉइंट्स टेबल की शीर्ष दो टीमें हिस्सा लेंगी।
ये भी पढ़ेंः- IND vs WI 5th T20: टी20 में भारत ने रचा इतिहास, बनाया सबसे तेज अर्धशतक, बारिश ने मैच किया बर्बाद
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI: टी20 में भारत ने रचा इतिहास, बारिश ने मैच किया बर्बाद
2026-10-18
-
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया
2026-10-17
-
क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी किस्मत
2026-10-17
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12