India vs West Indies 5वें टी20 पर बारिश का साया, जानें मैच रद्द होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी

खबर सार :-

India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां T20I आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, इस मैच पर बारिश का काफी खतरा मंडरा रहा है। अगर मैच रात 10:16 बजे तक शुरू नहीं होता है तो...
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया

खबर विस्तार : -

India vs West Indies 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच इस शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत ने सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन वेस्टइंडीज ने वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर दी। अब दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है। हालांकि, बेंगलुरु का मौसम खिलाड़ियों और प्रशंसकों, दोनों की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है, इसलिए यह मैच तय करेगा कि असली विजेता कौन होगा। हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानतें है मैच रद्द हुआ था तो ट्रॉफी किसे दी जाएगी।

मैच में 90 प्रतिशत बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बेंगलुरु में भारी बारिश की संभावना है। भारत बनाम वेस्टइंडीज 5वें T20I मैच के दौरान बारिश होने के 90 प्रतिशत चांस हैं। खासकर शाम के समय तेज बारिश हो सकती है। जबकि पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे। हालांकि, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम (पानी निकासी की व्यवस्था) बहुत बेहतरीन है, जिससे थोड़ी उम्मीद बनी रहती है कि कम ओवरों का छोटा मैच संभव हो सकता है।

मैच रद्द होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी

टी20 इंटरनेशनल में, किसी नतीजे तक पहुंचने के लिए आमतौर पर दोनों टीमों को कम से कम पांच-पांच ओवर खेलने होते हैं, बशर्ते मैच के नियम इसकी इजाजत देते हों। बारिश की वजह से ओवरों की संख्या कम की जा सकती है और मैच शुरू होने का तय समय भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

 अगर रात भर में मौसम में थोड़े बदलाव आते हैं और ग्राउंड्समैन समय रहते मैदान को सुखा लेते हैं, तो फैंस को एक छोटा लेकिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैच के मूल समय (शाम 7:00 बजे) को देखते हुए, अगर यह रात 10:16 बजे तक शुरू नहीं होता है, तो इसे रद्द करना पड़ सकता है। अगर मैच रद्द हो जाता है, तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी।

ये भी पढ़ेंः- IND vs WI: अंतिम टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में एंट्री, अर्शदीप बाहर

वनडे सीरीज पहले ही जीत चुका है भारत 

इस T20 सीरीज से पहले, भारत ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया था। अब, भारतीय टीम T20 सीरीज भी अपने नाम करने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की नजर भारत में सीरीज जीतने के अपने लंबे इंतजार को खत्म करने पर होगी। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आखिरी बार पांच मैचों की टी20 सीरीज साल 2023 में जीती थी। ये सीरीज कैरेबियाई टीम ने 3-2 से अपने नाम की थी।

चौथे मैच में भारत को मिली थी हार

बता दें कि पांच मैचों की T20 सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है। चौथे T20I में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 24 रनों से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, वेस्टइंडीज ने अपने 20 ओवरों में 247/3 का स्कोर खड़ा किया था। शाई होप ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तूफानी शतक जड़ा था। होप ने सिर्फ 50 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर 49 रन बनाए। 

महंगे साबित हुए थे अर्शदीप और मयंक 

इस मैच में भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। अर्शदीप और मयंक यादव दोनों ने अपने-अपने चार ओवरों में 52-52 रन लुटा दिए। वहीं, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी काफी रन दिए। 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम अपने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 223 रन ही बना सकी। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 43 रन का योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 41 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कोई खास प्रभाव नहीं डाल सके।

पांचवें टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की संभावित प्लेइंग XI:  संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ/मैथ्यू फोर्डे

ये भी पढ़ेंः- IND vs WI: शाई होप के तूफानी शतक के बाद पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी20

अन्य प्रमुख खबरें