पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने T20 में रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त
खबर सार :-
PAK vs SL 3rd T20I : पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज में 238 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अभिषेक शर्मा के 229 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
खबर विस्तार : -
PAK vs SL 3rd T20I : पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान कप्तानी संभालते ही साहिबजादा फरहान (sahibzada farhan) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी भी कप्तान ने पहले कभी नहीं किया था। इतना ही नहीं फरहान ने भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Record) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फरहान ने अभिषेक से आगे निकलकर यह नया मुकाम हासिल किया।
साहिबजादा फरहान ने टी20 में रचा इतिहास
दरअसल मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे T20 में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने 47 गेंदों पर 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, श्रीलंका ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान से मिले 169 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 17.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ ही पाकिस्तान ने 2-1 सीरीज अपने नाम कर ली। यह सीरीज साहिबजादा फरहान के लिए उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी, दोनों ही वजहों से यादगार रही। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन टी20 सीरीज में कप्तान फरहान ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज के तीनों मैचों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया और वह ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए। इसके अलावा, वह तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 'फुल मेंबर' देश की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।
फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 में कुल 238 रन बनाए जिसमें तीनों मैचों में अर्धशतक शामिल थे। इसी के साथ ही वह तीन मैचों की T20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो हैं। जिन्होंने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 223 रन बनाए थे।
वहीं 217 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ ये कारनामा किया था। जबकि अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 204 रन बनाए थे। हालांकि, तीन मैचों की किसी भी द्विपक्षीय T20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी स्पेन के बल्लेबाज मुहम्मद एहसान के नाम है। उन्होंने दिसंबर 2025 में क्रोएशिया के ख़िलाफ़ तीन T20 मैचों में 260 रन बनाए थे।
| खिलाड़ी | रन | खिलाफ |
|---|---|---|
| साहिबजादा फरहान | 238 | श्रीलंका |
| अभिषेक शर्मा | 229 | अफगानिस्तान |
| कॉलिन मुनरो | 223 | वेस्टइंडीज |
| डेविड वॉर्नर | 217 | श्रीलंका |
| हजरतुल्लाह जजई | 204 | आयरलैंड |
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए फरहान
फरहान दुनिया के आठवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन मैचों की द्विपक्षीय T20 इंटरनेशनल सीरीज के हर मैच में 50 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, कॉलिन मुनरो, डेविड वॉर्नर, निकोलस पूरन, श्रेयस अय्यर, रीजा हेंड्रिक्स और इब्राहिम ज़दरान यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, फरहान कप्तान के तौर पर तीनों मैचों में अर्धशतक लगाने का कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
अंतिम टी20 में पाकिस्तान को मिली हार
मैच की बात करें तो मंगलवार को खेले गए तीसरे और अंतिम T20 मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। फरहान को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया है। इस सीरीज में साहिबजादा फरहान टी20 में पाकिस्तान के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने 51 टी20 मैचों की 50 पारियों में 1,554 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः- IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच बनने पर युवराज सिंह ने जताई खुशी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Ind vs NZ : न्यूजीलैंड ने मैच में कसा शिकंजा, 116 रन पर भारत के 6 विकेट गिरे
2026-11-28
-
IND vs NZ 2nd Tes: न्यूजीलैंड ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 246
2026-11-27
-
IND-A vs SL-A: सितारों से सजी टीम इंडिया का टूटा सपना, फाइनल में श्रीलंका
2026-11-27
-
युवराज का 'गुरुमंत्र'...और वैभव ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
2026-11-25
-
India A vs UAE: वैभव ने 'दोहरा शतक' ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
2026-11-24
-
India A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी की सुनामी, 28 गेंदों पर ठोका शतक
2026-11-24
-
SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने टी20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास
2026-11-24
-
वेलिंगटन मैच ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत को भी लगा झटका
2026-11-23
-
IND vs NZ : मिचेल-फिलिप्स ने टाली हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
2026-11-23
-
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को हराया
2026-11-23
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21