SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने बल्ले से मचाया कोहराम, T20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास

खबर सार :-

दिल्ली के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने बल्ले से तहलका मचाते हुए इतिहास रच दिया। दिल्ली के कप्तान ने तमिलनाडु के खिलाफ 181 रनों की तूफानी पारी खेली।
SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने टी20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास

खबर विस्तार : -

Priyansh Arya SMAT 2026: भारत में इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी (SMAT) एक घरेलू टी20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में मंगलवार (24 नवंबर) को दिल्ली बनाम तमिलनाडु के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें  दिल्ली के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्य (priyansh arya) ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया और टी20 अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

प्रियांश ने टी20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली और तमिलनाडु के बीच डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप B के इस मुकाबले में दिल्ली की कमान संभाल रहे प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में 181 रन बनाए। जो टी20 फ़ॉर्मेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस आक्रामक बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 19 छक्के लगाए। इस दौरान सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वो टी20 में भारत की तरफ से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में प्रियांश ने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया।  जो IPL 2026  में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए, राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः- WTC Points Table: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, टीम इंडिया को भी लगा झटका

टी20 में भारतीय खिलाड़ियों का सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर 

  • 181 - प्रियांश आर्या बनाम तमिलनाडु
  • 152* - केएल राहुल बनाम पंजाब किंग्स
  • 151 - तिलक वर्मा बनाम मेघालय 
  • 148 - अभिषेक शर्मा बनाम बंगाल

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए प्रियांश आर्या 

आर्य की 181 रनों की पारी दुनिया भर में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। हालांकि वह रिकॉर्ड से केवल 7 रन पीछे रह गए। टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर व्यक्तिगत का वर्ल्ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के नाम दर्ज है। पिछले महीने, दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने CSA Pro20 कप में टाइटन्स की ओर से नाइट्स के खिलाफ 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन बनाए थे।

टी20 में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर

  • 188*- लुआन-ड्रे प्रीटोरियस बनाम नाइट्स
  • 181 - प्रियांश आर्या बनाम तमिलनाडु
  • 175* - क्रिस गेल बनाम पुणे वॉरियर्स
  • 172 - एरोन फिंच बनाम जिम्बाब्वे

टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

प्रियांश आर्य ने एक टी20 मैच में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में फिन एलन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है; उन्होंने 19 छक्के लगाए। न्यूज़ीलैंड के इस आक्रामक दाएं हाथ के ओपनर ने 2025 मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 51 गेंदों में 151 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 19 छक्के जड़े थे। इस तरह, एक टी20 मैच में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब प्रियांश और एलन दोनों के नाम संयुक्त रूप से दर्ज हो गया है।

दिल्ली ने बनाया 275 रनों का स्कोर

मैच की बात करें तो प्रियांश आर्य की तूफानी पारी के दम पर, पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में प्रियांश आर्य शानदार फॉर्म में हैं; अब तक खेले गए 6 मैचों में उन्होंने 58, 55, 0, 6, 62 और 181 रन बनाए हैं। फिलहाल वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

ये भी पढ़ेंः- IND A vs PAK A: शतकवीर तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया

अन्य प्रमुख खबरें