IND A vs PAK A: शतकवीर तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया

खबर सार :-

IND A vs PAK A: रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के 8वें मैच में पाकिस्तान A ने भारत के खिलाफ 48 रनों से जीत दर्ज की। तिलक ने शतक लगाया। लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके।
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को हराया

खबर विस्तार : -

IND A vs PAK A: दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के ग्रुप B मैच में रविवार को पाकिस्तान ए बनाम भारत ए के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 48 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान दिए गए 313 रनों के जवाब में भारतीय टीम कप्तान तिलक वर्मा के शतक के बावजूद 49.1 ओवर में केवल 265 रन ही बना सका। इस जीत के साथ, पाकिस्तान ने ग्रुप B पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

पाकिस्तान ने दिया था 313 रनों का लक्ष्य 

ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में  रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।  शमील हुसैन और माज़ सदाकत ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। माज सदाकत (59), हसन नवाज (79) और फरहान यूसुफ (56) की पारियों की बदौलत, उन्होंने 49.2 ओवर में 313 रन बनाए। भारत की ओर से प्रिंस यादव, हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए। जबकि आयुष बडोनी को 1 विकेट मिला।

265 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया

पाकिस्तान द्वारा मिले 314 रनों के जवाब में, भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। पारी की शुरुआत करते हुए, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की। वैभव 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। टीम के कुल स्कोर में अभी 1 रन ही जुड़ा था कि आयुष बडोनी (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे।

ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 93 तक पहुंच गया। अभिषेक 42 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए उनकी इस पारी में 6 छक्के और 6 चौके शामिल थे। जिसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी अपने विकेट गंवा दिए। 25.3 ओवर तक, 129 रन के स्कोर पर भारत के 6 विकेट गिर चुके थे।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक, SENA देशों के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

शतकवीर तिलक वर्मा की मेहनत गई बेकार

इसके बाद, तिलक और शाहबाज अहमद ने सातवें विकेट के लिए 108 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत की उम्मीदें फिर से जाग गईं; लेकिन शाहबाज (56) के आउट होते ही ये उम्मीदें भी टूट गईं। तिलक आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे, जिन्होंने 149 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 7 चौके शामिल थे। जबकि प्रिंस एक रन बनाकर नाबाद लौटे। इस जीत के साथ, पाकिस्तान ने ग्रुप B पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान की ओर से अली रजा और हसन नवाज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद इमरान ने 2 विकेट हासिल किए।

भारत ए UAE से खेलेगी अपना अगला मैच 

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत नेपाल के खिलाफ जीत के साथ की, जबकि पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ जीत हासिल की। ​​अब पाकिस्तान ग्रुप B में सबसे ऊपर आ गया है। भारत का अगला मैच UAE के खिलाफ है, जो 24 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।

इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए प्लेइंग इलेवन

भारत ए प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

पाकिस्तान ए प्लेइंग इलेवन 11: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 31 साल पुराना महारिकॉर्ड टूटा

अन्य प्रमुख खबरें