IND A VS PAK A: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत की पहले गेंदबाजी

खबर सार :-

India A vs Pakistan A, Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स टूर्नामेंट के तहत आज भारत A और पाकिस्तान A के बीच मुकाबला हो रहा है। अपने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने के बाद, अब भारत A का लक्ष्य पाकिस्तान को हराना है।
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

खबर विस्तार : -

IND A VS PAK A: एसीसी मेंस 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के 8वें मैच में रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान ए के बीच महामुकाबला वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यानी इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी। इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वह पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ उतरा है। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा एक बार फिर ओपनिंग करने मैदान पर उतरेंगे, जिनपर सभी की नजरें होंगी। वहीं पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत ने जारी रखी नो हैंडशेक की नीति 

एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स टूर्नामेंट के तहत भारत और पाकिस्तान की 'A' टीमों के बीच एक मैच खेला जा रहा है। टॉस के दौरान, भारत ने अपनी 'नो-हैंडशेक' (हाथ न मिलाने की) नीति को कायम रखा और तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद से हाथ नहीं मिलाया।

टॉस के बाद क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान

टॉस जीतने के बाद, पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। पिच सूखी लग रही है, इसलिए हम बल्लेबाजी करना चाहते हैं। सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। आज, हर बल्लेबाज, हर गेंदबाज और टीम का हर सदस्य आत्मविश्वास से लबरेज है। आज आपको एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।"

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 31 साल पुराना महारिकॉर्ड टूटा

टॉस हारने के बाद, भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिच थोड़ी सूखी लग रही है। हर्षित और प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन किया; उन्हें खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। चोट से वापसी के बाद, इस तरह की गेंदबाजी उनके और टीम दोनों के लिए बहुत मायने रखती है। हमारे लिए यह बस एक और मैच है, लेकिन दर्शकों के लिए यह एक रोमांचक मुकाबला है। जिसका वे हमेशा इंतजार करते हैं।"

टूर्नामेंट में भारत की शानदार शुरुआत

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत एक शानदार जीत के साथ की। अपने पहले मैच में, तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया A ने नेपाल को 306 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 332 रन बनाए। कप्तान तिलक और कुमार कुशाग्र ने इंडिया A के लिए शतक लगाए। जवाब में, नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 26 रनों पर सिमट गई। लिस्ट-ए क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह जीत का सबसे बड़ा अंतर है। गेंदबाजी में, प्रिंस यादव ने 5 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा ने 4 विकेट चटकाए। 

दूसरी ओर, पाकिस्तान A ने अपने पहले मैच में UAE को 61 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, टीम ने कुल 245 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शमील हुसैन ने 39 गेंदों पर 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि माज़ सदाकत ने 53 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में अली रजा ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए और सुफियान मुकीम भी 35 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे।

कब और कहां देख मैच

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे) शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। भारत में इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप Sony Sports 1, Sony Sports 2, Sony Sports 3 चैनलों पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंडिया-ए प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम।

पाकिस्तान-ए प्लेइंग 11: शमील हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मुकीम और अली रजा।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक, SENA देशों के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 

अन्य प्रमुख खबरें