नेपाल को 306 रनों से रौंदकर इंडिया ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, दर्ज की लिस्ट-ए इतिहास की सबसे बड़ी जीत

खबर सार :-

India A vs Nepal: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में, इंडिया A ने नेपाल को 306 रनों से हरा कर बड़ी जीत दर्ज की। नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 26 रन पर आउट हो गई।
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

खबर विस्तार : -

India A vs Nepal A: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 306 रनों से हराया। इंडिया ए से मिले 333 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 26 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें पांच बैट्समैन बिना रन बनाए पवेलियन लौटे। इस रिकॉर्ड जीत के साथ इंडिया ए ने इतिहास रच दिया। रनों के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, नेपाल की 26 रन की पारी लिस्ट A का पांचवां सबसे कम स्कोर है। भारत के लिए प्रिंस यादव ने छह रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

भारत ने दर्ज की लिस्ट-ए इतिहास की सबसे बड़ी जीत

बता दें कि भारतीय टीम ने लिस्ट ए क्रिकेट में रनों के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड लीसेस्टरशायर के नाम था। इंग्लिश काउंटी क्लब ने 2018 में 281 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। इस बीच, वेस्टइंडीज ए टीम ने 2018 में 203 रन से जीत हासिल की थी। नेपाल के बैट्समैन प्रिंस यादव और हर्षित राणा की बॉलिंग के आगे आसानी से हार गए और टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। नेपाल का कोई भी बैट्समैन डबल फिगर तक भी नहीं पहुंच सका। नेपाल ने लिस्ट ए क्रिकेट में चौथा सबसे कम टोटल बनाया।

  • 306 रन - बनाम नेपाल - 2026
  • 281 रन - बनाम लीसेस्टरशायर - 2018
  • 203 रन - बनाम वेस्टइंडीज ए - 2018
  • 202 रन - बनाम नीदरलैंड्स ए - 2006

नेपाल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दूसरी तरफ, नेपाल 333 रन के टारगेट का पीछा करने उतरा। किसे पता था कि पूरी नेपाल टीम सिर्फ़ 26 रन पर आउट हो जाएगी? यह लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास का पांचवां सबसे कम टोटल है। लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास का सबसे कम टोटल वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम का है। वे 2007 में बारबाडोस के खिलाफ सिर्फ़ 18 रन पर ऑल आउट हो गए थे।

 ये भी पढ़ेंः- ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग, न्यूजीलैंड में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम

तिलक-कुमार कुशाग्र का शतक

इससे पहले, इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन का मजबूत टोटल बनाया। टीम के लिए कैप्टन तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शानदार सेंचुरी बनाईं। तिलक ने 113 बॉल पर 107 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, कुशाग्र ने शानदार बैटिंग करते हुए 102 बॉल पर 117 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

हालांकि, इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 42 के स्कोर पर 3 जरूरी विकेट खो दिए। इसके बाद तिलक और कुशाग्र ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 191 गेंदों पर 206 रन की अहम पार्टनरशिप की। सूर्यांश शेडगे ने आखिरी ओवरों में ज़बरदस्त खेल दिखाया और 14 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। 257 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से खेली गई उनकी पारी में एक चौका और चार छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी ने भी 26 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा (9), आयुष बडोनी (2), और रिंकू सिंह (9) सस्ते में आउट हो गए।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 1st Test: निकोलस के बाद ग्लेन फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन

अन्य प्रमुख खबरें