IND vs NZ : टेस्ट में होगी टीम इंडिया की असली 'अग्निपरीक्षा', न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा है रिकॉर्ड

खबर सार :-

IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। असल में, कीवी टीम के घर पर खेले गए टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन आपको हैरान कर सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी टीम इंडिया की असली 'अग्निपरीक्षा'

खबर विस्तार : -

IND vs NZ Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ने सामने टेस्ट क्रिकेट में असली चुनौती होंगी। दोनों टीमों के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत का खराब रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड में खेले गए 25 टेस्ट मैचों में से भारत केवल 5 जीत पाया है, जबकि 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बाकी 10 मैच ड्रॉ रहे। 2020 में न्यूजीलैंड के अपने पिछले दौरे पर, भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। इसके अलावा, 2024 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से सीरीज गंवानी पड़ी। इस बार यह हार उन्हें अपनी ही घरेलू सरजमीं पर मिली थी।

बल्लेबाजों के लिए होगी बड़ी चुनौती 

न्यूजीलैंड में परिस्थितियां तेज गेंदबाजी के अनुकूल होती हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना एक बड़ी चुनौती होगी। बल्लेबाजी की मुख्य जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर होगी, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनका साथ देने के लिए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की मौजूदा टेस्ट टीम में बहुत कम खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खेलने का पहले से अनुभव है। हालांकि, ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने 'इंडिया A' की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। 

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, ROKO फिर फ्लॉप, ईशान-अक्षर ने बचाई लाज

बुमराह के कंधों पर में होगी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी

तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। बुमराह का साथ देने के लिए आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद रहेंगे। हालांकि टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले गुरनूर बराड़ को भी टीम में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी पर बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में 19 नवंबर से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच होगा, जो 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा।

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए, भारतीय टीम को अपने बचे हुए 7 टेस्ट मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे। फिलहाल, भारत पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत मिली है, 4 में हार का सामना करना पड़ा है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस तरह भारत के पास कुल 68 पॉइंट्स हैं और उनका पॉइंट्स प्रतिशत 51.52% है। इस पूरे चक्र में भारत को कुल 18 मैच खेलने हैं, जिसका मतलब है कि कुल 216 पॉइंट्स दांव पर हैं। 

भारत को अपने बचे हुए मैच न्यूजीलैंड (2) और ऑस्ट्रेलिया (5) के खिलाफ खेलने है। पहली सीरीज न्यूजीलैंड और दूसरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं। ऐसे में जब भारत इन टीमों को हराएगा, तो न केवल भारत का जीत प्रतिशत बढ़ेगा, बल्कि इन सीधी प्रतिद्वंद्वी टीमों के अंक भी कटेंगे। 

कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लाइव मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ के दोनों मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर, क्रिकेट प्रशंसक सोनी लिव (Sony LIV) ऐप के जरिए इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इस तरह, क्रिकेट प्रशंसक टेलीविजन और मोबाइल डिवाइस, दोनों पर भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज़ के मैचों का आनंद ले सकेंगे। दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज, भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे का अंतिम चरण होगी।

ये भी पढ़ेंः- जय शाह फिर बने ICC के बॉस, लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

अन्य प्रमुख खबरें