IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 244 रनों से रौंदा
खबर सार :-
IND vs NZ 4th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला गया। कीवी टीम ने 244 रनों से जीत हासिल की।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 4th ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने विल यंग के शतक की मदद से 333 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
कीवी टीम की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मैट हेनरी रहे, जिन्होंने 27 रन देकर 6 विकेट झटके। न्यूजीलैंड की इस सीरीज में ये पहले जीत है। इसी के साथ ही यह सीरीज अब और भी रोमांचक हो गई है। क्योंकि सीरीज का अंतिम परिणाम आखिरी यानी पांचवें मैच में तय होगा। फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे है।
रनों के लिहाज से भारत की शर्मनाक हार
रनों के हिसाब से यह वनडे क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह 50 ओवर के फ़ॉर्मेट में उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। न्यूजीलैंड से मिले 334 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को आउट कर टीम इंडिया को कमर तोड़ दी। इनमें से कोई भी अपना खाता नहीं खोल सका। इसके कुछ ही देर बाद, ऋतुराज गायकवाड़ भी 5 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार हो गए।
9 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी को ईशान किशन और अक्षर पटेल ने थोड़ी देर तक संभालने का प्रयास किया। हालांकि, ईशान 53 गेंदों का सामना करने के बाद 27 रन बनाकर चलते बने। जबकि अक्षर भी 36 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद मैथ्यू फिशर का शिकार हो गए। इसके अलावा नमन धीर ने भी 21 रन बनाए। जबकि आकिब नबी (5 रन) और कुलदीप यादव (1 रन) जल्दी आउट हो गए।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG: अफगानिस्तान को रौंदकर भारत ने एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत
मैट हेनरी ने भारतीय बल्लेबाजी को किया तहस-नहस
न्यूजीलैंड की इस शानदार जीत के मुख्य सूत्रधार मैट हेनरी रहे, जिन्होंने 9.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं, मैथ्यू फिशर ने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हेनरी भारत के खिलाफ वनडे मैच में 6 विकेट लेने वाले दूसरे कीवी गेंदबाज बन गए हैं; उनसे पहले 2005 में शेन बॉन्ड ने यह कारनामा किया था।
विल यंग ने ठोका तूफानी शतक
इससे पहले, न्यूजीलैंड की पूरी टीम अपने 50 ओवरों में 333 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। विल यंग ने टीम के लिए शानदार शतक जड़ा; उन्होंने 108 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, टिम सीफर्ट ने 48 गेंदों में 58 रन बनाए। फिन एलन ने 30 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि मिशेल सैंटनर ने 24 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप और नमन धीर ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ ही यह सीरीज अब काफी ज्यादा रोमांचक हो गई है। सीरीज के आखिरी यानी कि पांचवें मुकाबले में अब रिजल्ट का फैसला होगा।
Ind vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर.
भारतः रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़।
FAQ...
1- भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच कहां खेला गया था?
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे माउंट माउंगानुई के बे-ओवल (Bay Oval) मैदान पर खेला गया।
2- भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मैच का विजेता कौन रहा?
न्यूजीलैंड
3- चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों से हराया ?
चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी।
4- चौथे वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम कितने रनों पर सिमट गई?
न्यूजीलैंड द्वारा मिले 334 रनों के जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में सिर्फ 89 रनों पर ऑल आउट हो गई।
5- भारत की तरफ से कौन-कौन से प्रमुख बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए?
इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर तीनों ही बिना खाता खोले आउट हो गए।
6- न्यूजीलैंड के किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए?
इस मैच तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।
ये भी पढ़ेंः- AUS vs ENG: इंग्लिश बल्लेबाज Joe Root के नाम जुड़ी एक और खास उपलब्धि, Morgan-Buttler के क्लब में हुए शामिल ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य
2026-11-13
-
इयान मॉर्गन-जोश बटलर के क्लब में शामिल हुए इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट
2026-11-13
-
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई
2026-11-12
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11
-
आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ 160 रन ठोक पिता से किया वादा निभाया
2026-11-11
-
IPL 2027 : मुंबई-पंजाब में हार्दिक-अर्शदीप को लेकर हुई बड़ी ट्रेड डील
2026-11-11
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौटे रवींद्र-कॉनवे
2026-11-11
-
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-10
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07