IND vs NZ 2nd ODI: 135 रन का टारगेट चेज करने में भारत के छूटे पसीने, रोमांचक मुकाबले में DLS से मिली जीत

खबर सार :-

IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरा वनडे भारत ने जीत लिया है। बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। हालांकि DLS के तहत भारत को विजेता घोषित किया गया। फिलहाल भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 2nd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश से प्रभावित इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 'डकवर्थ लुईस नियम' (DLS) नियम के आधार पर 4 रन से जीत लिया है। हालांकि बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस जीत के साथ, टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

बता दें कि यह मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ और मैच को घटाकर 47-47 ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में सिर्फ 134 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड का पहला विकेट तब गिरा जब मेजबान टीम ने अपना खाता भी नहीं खोला था। स्कोर जब 53 रन तक पहुंचा, तब तक टीम अपने शीर्ष 5 बल्लेबाजों  विल यंग (6), टिम सीफर्ट (0), हेनरी निकोल्स (11), टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) पावेलियन लौट चुके थे। 

मिशेल-सेंटनर ने पार कराया 100 का आंकड़ा

यहां से डेरिल मिशेल और मिशेल सेंटनर ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। जिससे कीवी टीम 100 रन के पार पहुंच सकी। सेंटनर 38 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिशेल ने 104 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे।  इन दोनों के आउट होने के बाद, कीवी टीम 41 ओवर में 134 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए गुरनूर बराड़ ने अपने 10 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

135 रन का टारगेट चेज करने में छूटे भारत के पसीने

न्यूजीलैंड द्वारा मिले 135 रनों को चेज करने उतरी भारतीय टीम के भी पसीने छूट गए। भारतीय टीम ने केवल 4 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए, लेकिन रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए केवल 13 रन ही जोड़ सके। 17 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद, रोहित ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 रनों की साझेदारी की। हालांकि, रोहित भी (23) आउट हो गए। जबकि अक्षर पटेल (7) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 47 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिर गया।

ये भी पढ़ेंः- Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

चार विकेट गिर जाने के बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाल। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। लेकिन इस दौरान श्रेयस अय्यर 30 रन बनाकर चलते बने।  श्रेयस ने 46 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल (26*) ने इसके बाद नमन धीर (12) के साथ छठे विकेट के लिए 22 रन जोड़े। 108 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा। इसके कुछ ही देर बाद, कुल स्कोर में केवल 3 रन और जुड़ने पर अंशुल कंबोज (1) भी आउट हो गए, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया। 

DLS के तहत भारत को मिली जीत

जब बारिश के कारण मैच में रुकावट आई, तब तक टीम इंडिया 26 ओवरों में 7 विकेट खोकर 113 रन बना चुकी थी। बारिश रुकने के लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार 'डकवर्थ-लुईस नियम' के आधार पर भारत को विजेता घोषित कर दिया गया। भारत ने DLS मेथड से 4 रन से जीत दर्ज की। जब मैच रुका उस समय DLS के तहत भारत का स्कोर 109 रन था। टीम इससे 4 रन आगे थी और इसी आधार पर जीत मिली। मेजबान टीम के लिए काइल जैमीसन और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मैथ्यू फिशर ने 1 विकेट लिया। इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: ​​टिम सीफर्ट,  विल यंग, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीर), काइल जेमीसन, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

ये भी पढ़ेंः- न्यूजीलैंड को बड़ा झटका ! भारत के खिलाफ ये धुरंधर वनडे सीरीज से हुआ बाहर, निक केली को मिला मौका

अन्य प्रमुख खबरें