IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया, सीफर्ट-फिलिप्स ने जमकर की गेंदबाजों की धुनाई
खबर सार :-
India vs New Zealand 5th T20: हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें T20I में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-2 से जीती। न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट-ग्लेन फिलिप्स ने जबरदस्त पारी खेली।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 5th T20: हैमिलटन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले गए पांचवें में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया द्वारा दिए गए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि टिम सीफर्ट शतक से चूक गए। वह 93 रन बनाकर आउट हुए। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अर्धशतक जड़ा।
सीफर्ट-फिलिप्स ने की गेंदबाजों की जमकर धुनाई
हालांकि 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिन एलन सिर्फ 2 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए। इसके बाद, टिम सीफर्ट ने डेरिल मिशेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन जोड़े। मिशेल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। सीफर्ट बेहतरीन फॉर्म में दिखे और उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सीफर्ट को ग्लेन फिलिप्स जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे का अच्छा साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी की। हालांकि सीफर्ट शतक बनाने से चूक गए और 50 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए; उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
जबकि फिलिप्स ने इस सीरीज में अपना चौथा अर्धशतक जड़ा। वे 38 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। बेवन जैकब्स (1*) के साथ मिलकर फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी
भारत ने बनाए थे 191 रन, ईशान-श्रेयस ने ठोका अर्धशतक
इससे पहले, भारतीय टीम ने अपने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही, जिसमें अभिषेक शर्मा (1 रन) और संजू सैमसन (4 रन) जल्दी ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 93 रनों की तूफानी साझेदारी की। ईशान 32 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं, अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
तिलक वर्मा केवल 6 रन ही बना सके, जबकि नमन धीर ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था। नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसके बाद वे एडम मिल्ने का शिकार बने। भुवनेश्वर कुमार ने 6 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट लिए।
मिचेल सेंटनर ने रचा इतिहास
इस मैच में न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान मिचेल सेंटनर ने इतिहास रच दिया है। वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सेंटनर ने रविवार 1 नवंबर को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पांचवें मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। कप्तान सेंटनर का यह 143वां मैच है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी के नाम था, जिन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 142 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी
- 143 मैच- मिचेल सैंटनर
- 142 मैच- ईश सोढ़ी
- 126 मैच- टिम साउथी
- 122 मैच- मार्टिन गुप्टिल
- 109 मैच- डेरिल मिचेल
भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड की जीत के बावजूद, भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड सीरीज पहले ही हार गई थी। शुरूआती 3 मैचों को जीतकर भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज के आखिरी दोनों मैचों में जीत दर्ज की। फिलहाल भारत ने 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर।
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 4th T20: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को बुरी तरह से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी शतक
अन्य प्रमुख खबरें
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01
-
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा
2026-11-01
-
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-10-30
-
सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
2026-10-30
-
IND vs NZ: चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव बाहर
2026-10-30
-
एमआई के कोचिंग स्टाफ में उथप्पा, मैक्लेनेघन, धवल कुलकर्णी की एंट्री
2026-10-30
-
बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर बनाए 134 रन
2026-10-29
-
Eng vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रनों का टारगेट, बेन डकेट का शतक
2026-10-29
-
एमआई से अलग हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन
2026-10-29
-
WPL 2027 ऑक्शन में 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास
2026-10-29
-
IND W VS ZIM W: वैष्णवी का घातक पंजा, 131 रनों पर ढेर हुआ जिम्बाब्वे
2026-10-28
-
आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन टी20 बल्लेबाज बनें अभिषेक शर्मा
2026-10-28
-
अभिषेक शर्मा बने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
2026-10-27
-
पाक को 8 विकेट से हरा श्रीलंका ने फाइनल में बनायी जगह
2026-10-27