IND vs NZ 5th T20: अंतिम मैच में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, भुवनेश्वर की वापसी

खबर सार :-

IND vs NZ 5th T20: चार मैचों के बाद, टीम इंडिया के पास सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त है। दोनों टीमें आखिरी मैच जीतकर सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहेंगी।
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 5th T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। सीरीज में पहली बार टॉस जीतर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया इस सीरीज में पहली बार टॉस हारी है।  न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकर टीम में आए हैं। भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई है। मयंक यादव और अक्षर पटेल को बाहर किया गया है। 

विजयी अंत पर होंगी दोनों टीमों की नजरें

बता दें कि दोनों टीमें सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेंगी। भारतीय टीम जहां पहले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है। वहीं न्यूजीलैंड ने चौथा मैच जीतकर अपनी साख बचाई। अब मेजबान टीम का लक्ष्य आखिरी मैच जीतकर स्कोरलाइन को बेहतर बनाना होगा। चौथे मैच में प्लेइंग-11 से बाहर गए भुवनेश्वर कुमार पर भी नजरें रहेंगी। उनकी इस मैच में वापसी हो सकती है क्योंकि चौथे मैच में भारतीय गेंदबाजों के पास अनुभव की कमी साफ दिखी थी। 

ग्लेन फिलिप्स के निशाने पर होगा बड़ा रिकॉर्ड 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स, जिन्होंने चौथे मैच में शतक लगाया था, के पास आज कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वह 56 रन बना लेते हैं, तो वह पांच मैचों की द्विपक्षीय T20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं दूसरी चौथे मैच में प्लेइंग-11 से बाहर गए भुवनेश्वर कुमार पर भी नजरें रहेंगी। उनकी इस मैच में वापसी हुई है। क्योंकि चौथे मैच में भारतीय गेंदबाजों के पास अनुभव की कमी साफ दिखी थी। 

टॉस के बाद क्या बोले कप्तान अय्यर-

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, इस ऐतिहासिक मैदान पर खेलना एक शानदार मौका है। हम पहले बल्लेबाजी करके खुद को परखना चाहते थे। ऑकलैंड में हालात अलग थे, जहां फिलिप्स ने बेहतरीन पारी खेली थी। हमने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। वरुण और भुवनेश्वर की वापसी हुई है। 

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा, "मुझे सच में लगा था कि मैं टॉस हार जाऊंगा। हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जाहिर है, यह एक नई पिच है और बाद में ओस भी पड़ सकती है। हमें हालात के हिसाब से जल्दी ढलना होगा। अगर पिच पर थोड़ा बाउंस हो, जैसा कि हम ईडन पार्क में देखते हैं, तो यह बहुत अच्छा रहेगा। इस पूरी सीरीज में हमारी बल्लेबाजी मजबूत रही है। कल रात पिच से थोड़ी ज्यादा मदद मिल रही थी, जो तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हुई। टीम में एक बदलाव है: फिशर की जगह टिकनर की वापसी हुई है।"

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस से अलग हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन

गौरतलब है कि भारत पहले ही सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है और शुरुआती तीन मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड ने चौथे T20 में शानदार वापसी करते हुए भारत को 87 रनों से हराया था। इस मैच में भारत फिर से जीत की राह पर लौटना चाहेगा, जबकि न्यूजीलैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : अभिषेक शर्मा,  संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर।

न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर। 

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 4th T20: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को बुरी तरह से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी शतक

अन्य प्रमुख खबरें