England vs Sri Lanka: लाहौर में बेन डकेट का ऐतिहासिक शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रनों का टारगेट

खबर सार :-

इंग्लैंड की टीम पहले ही ट्राई-सीरीज से बाहर हो चुकी है, लेकिन उनके ओपनर बेन डकेट ने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगाया और इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया।
Eng vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रनों का टारगेट, बेन डकेट का शतक

खबर विस्तार : -

England vs Sri Lanka ODI: पाकिस्तान में चल रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज का छठा और अंतिम लीग मैच गुरुवार को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट पर 386 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 387 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड द्वारा बनाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा वनडे स्कोर बन गया है। वहीं बेन डकेट ने शतकीय पारी खेल इतिहास रच दिया है। उन्होंने लाहौर में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को टॉम बैंटन और बेन डकेट ने एक मजबूत शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 25 ओवरों में 163 रनों की साझेदारी की। बैंटन 75 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए; अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 8 चौके लगाए। इसके बाद, डकेट ने कप्तान ब्रूक के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 गेंदों पर 107 रनों की साझेदारी की। ब्रूक 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे। 

बेन डकेट ने लहौर में शतक लगाकर रचा इतिहास 

इंग्लैंड के एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन डकेट डटे रहे। तीसरे विकेट के रूप में आउट होने से पहले, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 132 गेंदों पर 167 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 24 चौके शामिल थे। इस शतक के साथ ही बेन डेकट ने इतिहास रच दिया है। वह लाहौर में सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।  बेन डकेट ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अब तक केवल चार वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में उन्होंने शतक लगाया है। इसी के साथ ही उन्होंने केन विलियमसन और अरविंद डी सिल्वा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इस मैदान पर दो-दो शतक लगाए थे। जबकि मोहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक ने नाम भी 3 वनडे शतक हैं। 

ये भी पढ़ेंः- WPL 2027 ऑक्शन में 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, युवा खिलाड़ी पर दिल्ली ने की पैसों की बारिश

डकेट के अलावा विल जैक्स 30, विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स 43 रन और सैम करन 21 रन के योगदान से इंग्लैंड 5 विकेट के नुकसान पर 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए, जबकि दिलशान मदुशंका, एशान मलिंगा और दासुन शनाका ने 1-1 विकेट लिया। 

इसी मैदान श्रीलंका ने हासिल किया था 430 रनों के लक्ष्य

गौरतलब है कि श्रीलंका और पाकिस्तान, दोनों ही इस त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहले ही जगह बना चुके हैं। इस मैच में हारने से श्रीलंका पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा, जबकि इंग्लैंड अपनी साख बचाने के लिए जीतना चाहेगा। हालांकि इसी सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले मैच में, श्रीलंका ने 430 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी जो वनडे क्रिकेट में श्रीलंका द्वारा किया गया सबसे बड़ा सफल रन चेज है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका 387 रनों के लक्ष्य का पीछा कैसे करता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंग्लैंडः टॉम बेंटन (विकेट कीपर ), बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान) ,जो रूट ,जॉर्डन कॉक्स ,सैम करन ,विल जैक्स, लियाम डॉसन ,गस एटकिंसन ,सोनी बेकर ,हेनरी क्रोकोम्बे, 

श्रीलंकाः  कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो ,कुसल मेंडिस (कप्तान ),पवन रत्नायके सहन अराचिगे , जनिथ लियानागे ,दसुन शनाका , दुनिथ वेलालागे, ईशन मलिंगा ,असिता फर्नांडो, दिलशान मधुशंका 

ये भी पढ़ेंः- ICC Rankings: अभिषेक के सिर सजा नंबर वन टी20 बल्लेबाज का ताज, मार्को जानसेन ने छीनी स्टार्क की बादशाहत

 

अन्य प्रमुख खबरें