IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखी 181 रनों की चुनौती, फिलिप्स-जैकब्स ने ठोका अर्धशतक
खबर सार :-
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, शनिवार को खेला जा रहा है।न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा है।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 2nd T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने अपने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। जबकि भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर महंगे साबित हुए।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम सीफर्ट को अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 7 रनों पर आउट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद, भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर डेरिल मिशेल को तिलक वर्मा ने कैच कर लिया। फिन एलन को प्रिंस यादव ने एक शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया; वे केवल 16 रन ही बना सके।
फिलिप्स-जैकब्स ने जड़ा अर्धशतक
41/3 के स्कोर पर लड़खड़ाती पारी को ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने संभाला। इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की शानदार साझेदारी की। जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 43 गेंदों में 70 रन बनाए उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। मिशेल सैंटनर (4*) और माइकल ब्रेसवेल (2 गेंदों पर 10*) नाबाद रहे।
अर्शदीप सिंह झटके दो विकेट
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर महंगे गेंदबाज रहे; उन्होंने अपने 4 ओवरों में 50 रन दिए और केवल एक विकेट लिया। अर्शदीप सिंह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 33 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में केवल 28 रन दिए। नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट लिया।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 56 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी 8 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा 27 रन और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट हुए।
दो बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
बता दें कि भारतीय टीम ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। ईशान किशन चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है। लेकिन वह कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और चार रन बनाकर चलते बने वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को शामिल किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
ये भी पढ़ेंः- ENG vs SL: श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, ODI में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 2nd T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव की वापसी
2026-10-24
-
IND vs NZ: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर
2026-10-23
-
श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वनडे में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-23
-
जोगिंदर शर्मा का जीवन परिचय और 2007 टी20 विश्व कप का ऐतिहासिक सफर
2026-10-22
-
हैरी ब्रूक ने रावलपिंडी में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज वनडे दोहरा शतक
2026-10-22
-
न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखी 226 रनों की चुनौती
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी
2026-10-22
-
दूसरे टेस्ट मैंच में कंगारू टीम पर मंडरा रहा पारी की हार का खतरा
2026-10-22
-
ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी
2026-10-21
-
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, भावुक हुईं हरमनप्रीत
2026-10-21
-
दिग्गज प्लेयरों के क्लब में शामिल हुए पाक आलराउंडर अराफात मिन्हास
2026-10-21
-
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड की धरती पर 2019 से 'अजेय' है टीम इंडिया
2026-10-20
-
प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार की भी हुई एंट्री
2026-10-19
-
IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को 8.5 ओवरों में रौंदकर रचा इतिहास
2026-10-18