IND vs NZ 1st T20I: चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
खबर सार :-
India vs New Zealand 1st T20I LIVE Score: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला T20I क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग XI में दो बदलाव किए गए हैं।
खबर विस्तार : -
India vs New Zealand 1st T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज, गुरुवार 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है। पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यानी न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम ने इस पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं- शिवम दुबे की जगह नितीश रेड्डी की वापसी हुई है, जबकि प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को टीम में शामिल किया गया है।
4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी
बता दें कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 4 साल बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। उन्होंने 4 साल पहले अपना आखिरी टी20 भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही न्यूजीलैंड में खेला था। जबकि वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। टीम इंडिया के लिए यह न्यूजीलैंड दौरा सबसे चुनौतीपूर्ण दौरों में से एक है। दोनों टीमें आखिरी बार 2026 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने थीं, जहां भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में, मेजबान न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ जीत दर्ज करके वर्ल्ड कप की हार के घावों को भरने की कोशिश करेगा।
ये भी पढ़ेंः- प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, सेलेक्शन कमेटी में रमेश पोवार की भी हुई एंट्री
IND vs NZ हेड टू हेड रिकॉर्ड
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 31 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें पांच जीते हैं और चार हारे हैं। भारत 2019 के बाद से न्यूजीलैंड में कोई T20I मैच नहीं हारा है। हालांकि कीवी टीम घरेलू हालात का फायदा उठाकर भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती वहां के हालात के हिसाब से ढलना होगा। ऐसे में, गेंदबाजों और बैटिंग लाइन-अप का प्रदर्शन सीरीज़ के नतीजे पर असर डाल सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार मुकाबले दोपहर 12:30 बजे से खेले जाएंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ेंः- IND-W vs ZIM-W T20: तूफानी पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत, मैदान पर छलके आंसू, भारत ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ
अन्य प्रमुख खबरें
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02