प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, सेलेक्शन कमेटी में रमेश पोवार की भी हुई एंट्री
खबर सार :-
Pragyan Ojha Chief Selector: बीसीसीआई ने पूर्व चेयरमैन अजीत अगरकर के योगदान की काफी तारीफ की है। जुलाई 2023 में पदभार संभालने के बाद से, अगरकर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। वह पूर्व चेयरमैन अजीत अगरकर की जगह लेंगे। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो गया था, जिसके बाद 40 वर्षीय ओझा ने अंतरिम प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा BCCI ने पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रमेश पोवार (Ramesh Powar) को भी पुरुष चयन समिति में शामिल किया है। ओझा को उनकी वरिष्ठता के कारण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अब इस चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, रमेश पोवार, शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा शामिल हैं।
मेन्स सेलेक्शन कमेटी
- प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन)
- शिव सुंदर दास
- आरपी सिंह
- अजय रात्रा
- रमेश पोवार
प्रज्ञान ओझा का करियर
प्रज्ञान ओझा ने 2008 से 2013 तक भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने टेस्ट में 113, वनडे में 21 और टी20 इंटरनेशनल में 10 विकेट लिए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 6 विकेट लेना रहा। ओझा का फर्स्ट-क्लास करियर भी शानदार रहा। उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के 108 मैचों में 424 विकेट लिए।
उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच 2018 में खेला था, जिसमें वे उत्तराखंड के खिलाफ बिहार की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में, उन्होंने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 92 मैचों में 89 विकेट लिए। 2015 के बाद से वे किसी भी आईपीएल टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। सितंबर 2025 में, ओझा बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति में शामिल हुए।
ये भी पढ़ेंः- Pakistan vs Sri Lanka: बाबर आजम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी
सेलेक्शन कमेटी में रमेश पोवार की एंट्री
बता दें कि पोवार के नाम की सिफारिश क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने सर्वसम्मति से की थी। इस समिति में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे, जिन्होंने पिछले हफ्ते BCCI मुख्यालय में आवेदकों की जांच की और उनका इंटरव्यू लिया। उन्होंने वसीम जाफर, सलिल अंकोला, जैकब मार्टिन और कॉनर विलियम्स जैसे अन्य पूर्व भारतीय और वेस्ट ज़ोन के खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर यह पद हासिल किया। जिससे उन्हें इस भूमिका के लिए काफी अनुभव मिला है।
???? Announcement ???? Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Men’s Selection Committee. Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee. BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during his tenure as Chairman of the Committee. Details ▶️ https://t.co/z0jcyPWkr0 #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026
महिला टीम के कोच रह चुके है पोवार
मुंबई के रहने वाले 48 वर्षीय पोवार ने 2004 से 2007 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। वह दो बार भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान, टीम ने एशिया कप का खिताब जीता और 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा एक कोच के रूप में पोवार ने मुंबई को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में अपना पद छोड़ने से पहले, वह पिछले दो सीजन तक गुजरात की वरिष्ठ पुरुष टीम के मुख्य कोच रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के लिए सलाहकार कोच की भूमिका निभाई थी।
रमेश पोवार का क्रिकेट करियर
रमेश पोवार ने अपने पूरे करियर में कुल 312 मैच खेले। उन्होंने 148 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, जिनमें उन्होंने 470 विकेट लिए। इसके अलावा, उन्होंने 113 लिस्ट-ए मैचों में 142 विकेट लिए। उन्होंने 28 टी20 मैच भी खेले, जिनमें उन्होंने 14 विकेट हासिल किए।
BCCI ने की अजीत अगरकर की सराहना
BCCI ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता के कार्यकाल की सराहना की है। बोर्ड ने कहा कि वह अजीत अगरकर की प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान को महत्व देता है। जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद, उन्होंने एक अहम दौर में चयन समिति का नेतृत्व किया। इस दौरान, भारत ने तीन ICC ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और एशियाई खेलों में लगातार दो स्वर्ण पदक जीते।
अजीत अगरकर के पद छोड़ने से खाली हुई जगह
बता दें कि सीनियर चयन पैनल में यह जगह तब खाली हुई, जब अजीत अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ दिया। जुलाई 2023 में जिम्मेदारी संभालने वाले अगरकर के नेतृत्व में, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने काफी सफलता हासिल की। इस दौरान टीम ने तीन ICC ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और एशियाई खेलों में लगातार दो स्वर्ण पदक जीते।
ये भी पढ़ेंः- IND W vs ZIM W 2nd T20I: शैफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने 67 गेंद शेष रहते दर्ज की ऐतिहासिक जीत
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को 8.5 ओवरों में रौंदकर रचा इतिहास
2026-10-18
-
बाबर आजम के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, 16,000 रन बनने वाले बने 5वें खिलाड़ी
2026-10-18
-
IND vs WI: टी20 में भारत ने रचा इतिहास, बारिश ने मैच किया बर्बाद
2026-10-18
-
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया
2026-10-17
-
क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी किस्मत
2026-10-17
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13