ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं
खबर सार :-
U19 Women’s T20 World Cup: भारत इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार U19 महिला T20 विश्व कप का खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा; उनका पहला मैच 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की।
खबर विस्तार : -
U19 Womens T20 World Cup 2027 Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण 21 जनवरी से 6 फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 41 मैच खेले जाएंगे। इस बार भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में नहीं रखा गया है। यानी ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला नहीं देखने को मिलेगा।
22 जनवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया
दो बार की मौजूदा चैंपियन, भारतीय टीम के सामने अपना खिताब बचाने की चुनौती होगी। भारत को ग्रुप ए में सह-मेजबान नेपाल, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी। जबकि बांग्लादेश अपना पहला मैच 21 जनवरी को यूएई से खेलेगा। वहीं नेपाल 22 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरुआत करेगा।
टूर्नामेंट की शुरुआत 21 जनवरी को चार मैचों के साथ होगी। उद्घाटन मैच में बांग्लादेश का सामना UAE से होगा। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम नाइजीरिया के खिलाफ उतरेगी। अन्य मैचों में, श्रीलंका का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा, जबकि इंग्लैंड की टीम संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ उतरेगी।
ये भी पढ़ेंः- IND-W vs ZIM-W T20: तूफानी पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत, मैदान पर छलके आंसू, भारत ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ
16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया
- ग्रुप A: भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल
- ग्रुप B: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ
- ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
- ग्रुप D: इंग्लैंड, श्रीलंका, USA और स्कॉटलैंड
बांग्लादेश-नेपाल के 4 मैदानों में खेले जाएंगे सभी मैच
बता दें कि टूर्नामेंट के सभी मैच 41 मैच बांग्लादेश और नेपाल के चार स्थानों पर खेले जाएंगे। जिसमें बांग्लादेश के चट्टोग्राम का 'बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम' और 'सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम'। जबकि नेपाल के काठमांडू में 'TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' और 'अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान' मैचों की मेजबानी करेंगें। शामिल है।
16 teams ???? 41 matches ???? The ICC Women's T20 #U19WorldCup 2027 fixtures are confirmed ???? More ➡️ https://t.co/GQea2gLlsX https://t.co/Ls30ESfjSI
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 21, 2026
4 को सेमीफाइनल, 6 फरवरी को होगा फाइनल
ग्रुप स्टेज के मैच 26 जनवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद, क्वालीफाई करने वाली टीमें 'सुपर सिक्स' स्टेज में पहुंचेंगी। टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, और हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच 4 फरवरी को बांग्लादेश के चट्टोग्राम स्थित मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सेमीफाइनल के लिए 5 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। इसके बाद 6 फरवरी को खिताबी मुकाबला होगा, जिसके लिए 7 फरवरी को रिजर्व डे तय किया गया है। भारतीय टीम अपने शुरुआती मैचों में जीत हासिल करके आगे बढ़ने की कोशिश करेगी, और ऐसा करके एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने की अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी उसकी नजर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी।
भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल, ग्रुप स्टेज तक
भारत अपने ग्रुप A अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। इसके बाद 24 जनवरी को नेपाल के खिलाफ मैच होगा। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में, भारत का सामना 26 जनवरी को आयरलैंड से होगा। भारतीय टीम के लिए अगले राउंड में पहुंचने के लिए इन तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी होगा। डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते, भारतीय खिलाड़ियों पर अपना खिताब बचाने की उम्मीदों का दबाव भी होगा।
भारत के सामने खिताब बचाने की चुनौती
विश्व कप में भारतीय महिला अंडर-19 टीम का इतिहास अब तक शानदार रहा है। भारत ने टूर्नामेंट के पिछले दोनों संस्करणों (2023 और 2025) में खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम किया है। 2023 में, शैफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था, जबकि 2025 में, कप्तान निक्की प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। अब तीसरे संस्करण में भारत के सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी।
FAQ...
1- अंडर-19 महिला T20 विश्व कप 2027 में भारत अपना पहला मैच किसके खिलाफ खेलेगी?
अंडर-19 महिला T20 विश्व कप 2027 में भारतीय महिला टीम अपने पहले मुकाबले में 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी।
2- ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन कब और कहां होगा?
ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 21 जनवरी से 6 फरवरी के बीच बांग्लादेश और नेपाल में किया जाएगा।
भारत के साथ ग्रुप ए में कौन-कौन सी टीमें शामिल हैं?
भारत के अलावा ग्रुप ए में सह-मेजबान नेपाल, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीमें शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः- विव रिचर्ड्स, युवराज सिंह के क्लब में शामिल हुआ पाकिस्तान का यह प्लेयर, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, भावुक हुईं हरमनप्रीत
2026-10-21
-
दिग्गज प्लेयरों के क्लब में शामिल हुए पाक आलराउंडर अराफात मिन्हास
2026-10-21
-
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड की धरती पर 2019 से 'अजेय' है टीम इंडिया
2026-10-20
-
प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार की भी हुई एंट्री
2026-10-19
-
IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को 8.5 ओवरों में रौंदकर रचा इतिहास
2026-10-18
-
बाबर आजम के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, 16,000 रन बनने वाले बने 5वें खिलाड़ी
2026-10-18
-
IND vs WI: टी20 में भारत ने रचा इतिहास, बारिश ने मैच किया बर्बाद
2026-10-18
-
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया
2026-10-17
-
क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी किस्मत
2026-10-17
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15