ENG vs SL: श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, ODI में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड
खबर सार :-
ENG vs SL: श्रीलंका ने गुरुवार को ODI में दूसरा सबसे सफल रन चेज पूरा करके इतिहास रच दिया। श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड का 430 रन का टारगेट एक बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया।
खबर विस्तार : -
ENG vs SL ODI: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्राई-सीरीज का तीसरा मैच खेला गया है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों का लक्ष्य का हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है ,जो सफलतापूर्वक चेज किया गया। इस मैच के दौरान दोनों इनिंग्स में कुल 859 रन बने। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक के दोहरे शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 429 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने पवन रत्नायके के शतक की बदौलत एक गेंद रहते 8 विकेट खोकर 430 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज
बता दें कि यह वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। हालांकि सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है, जिसने 2006 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन का टारगेट हासिल किया था। जबकि भारत तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रन का टारगेट हासिल किया था।
दोनों पारियों ने बने 859 रन
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच इस मैच में कुल 859 रन बने। किसी एक ODI मैच में सबसे ज्यादा रन (872) 2006 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बने थे। ऑस्ट्रेलिया ने 434 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका ने 438 रन बनाए थे। इसके अलावा भारत और श्रीलंका के बीच 2009 में हुए मैच में कुल 825 रन बनाए थे। भारत ने 414 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका ने 411 रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने बनाए थे 429 रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने कैप्टन हैरी ब्रूक (202) की डबल सेंचुरी की बदौलत 4 विकेट खोकर 429 रन बनाए। टीम को टॉम बैंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़कर तेज शुरुआत दिलाई। बैंटन 50 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डकेट ने 29 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपने ओपनर 85 रन पर गंवा दिए। इसके बाद जो रूट ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन की पार्टनरशिप की और टीम को 244 तक पहुंचाया। रूट 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे, इसके बाद ब्रूक ने विल जैक्स (नाबाद 66) के साथ चौथे विकेट के लिए 185 रन जोड़े।
ये भी पढ़ेंः-IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
हैरी ब्रूक ने वनडे में लगाई सबसे तेज डबल सेंचुरी
इस दौरान हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में 202 रनों की जबरदस्त पारी खेली। साथ ही पुरुषों के ODI क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया। वह इस फ़ॉर्मेट में डबल सेंचुरी बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बैट्समैन भी बने। उनकी ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को ODI में अपना चौथा सबसे बड़ा टोटल बनाने में मदद की। विरोधी टीम की ओर से डुनिथ वेल्लालागे ने दो विकेट लिए, जबकि असिथा फर्नांडो और जेनिथ लियानागे ने एक-एक विकेट लिया।
श्रीलंका की खराब शुरुआत
बड़े टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। चौथे ओवर में 18 रन पर जोश टंग ने कामिंडू मेंडिस को बोल्ड कर दिया। इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस बदकिस्मती से बिना कोई बॉल खेले रन आउट हो गए। संघर्ष कर रही टीम को अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 137 गेंदों पर 166 रन की पार्टनरशिप की, जिससे श्रीलंका की जीत की नींव रखी गई।
रत्नायके और अविष्का फर्नांडो की शानदार पारियां
हालांकि फर्नांडो शतक से चुक गए और 97 रन बनाकर आउट हुए। यहां से पवन रत्नायके ने दासुन शनाका के साथ चौथे विकेट के लिए 133 रन की पार्टनरशिप करके टीम को 323 तक पहुंचाया। रत्नायके ने 130 रन बनाए। इसके बाद दासुन शनाका और जेनिथ लियानागे ने मोर्चा संभाला। दसुन ने 50 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 97 रन बनाए, जबकि जेनिथ ने 27 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि सैम करन ने 2 विकेट लिए।
ये भी पढ़ेंः- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का ऐतिहासिक कारनामा, मात्र 114 गेंदों में पूरा किया वनडे दोहरा शतक
अन्य प्रमुख खबरें
-
जोगिंदर शर्मा का जीवन परिचय और 2007 टी20 विश्व कप का ऐतिहासिक सफर
2026-10-22
-
हैरी ब्रूक ने रावलपिंडी में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज वनडे दोहरा शतक
2026-10-22
-
न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखी 226 रनों की चुनौती
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी
2026-10-22
-
दूसरे टेस्ट मैंच में कंगारू टीम पर मंडरा रहा पारी की हार का खतरा
2026-10-22
-
ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी
2026-10-21
-
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, भावुक हुईं हरमनप्रीत
2026-10-21
-
दिग्गज प्लेयरों के क्लब में शामिल हुए पाक आलराउंडर अराफात मिन्हास
2026-10-21
-
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड की धरती पर 2019 से 'अजेय' है टीम इंडिया
2026-10-20
-
प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार की भी हुई एंट्री
2026-10-19
-
IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को 8.5 ओवरों में रौंदकर रचा इतिहास
2026-10-18
-
बाबर आजम के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, 16,000 रन बनने वाले बने 5वें खिलाड़ी
2026-10-18
-
IND vs WI: टी20 में भारत ने रचा इतिहास, बारिश ने मैच किया बर्बाद
2026-10-18
-
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया
2026-10-17