ENG vs SL T20: हैरी ब्रूक और बटलर के तूफान में उड़ा श्रीलंका, इंग्लैंड ने पहले टी20 में 119 रन से हराया
खबर सार :-
England vs Sri Lanka 1st T20: इंग्लैंड ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 119 रनों से हरा दिया है। हैरी ब्रूक ने 114 रन बनाए और टी20 में इंग्लैंड के लिए दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया।
खबर विस्तार : -
England vs Sri Lanka 1st T20: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार को साउथेम्प्टन में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के शतक और जोस बटलर (Jos Buttler) की विस्फोटक 80 रन की पारी ने अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम महज 135 रनों पर ही सिमट गई।
हैरी ब्रुक-बटलर की विस्फोटक पारी
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका का ये फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने आए पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली। बटलर के पास शतक पूरा करने के काफी मौके थे, लेकिन वह चूक गए। बटलर अपने शतक का मौका जरूर चूक गए, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने टी20 करियर का दूसरा शतक पूरा किया।
ब्रूक ने महज 49 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 114 रनों की नाबाद पारी खेली। ब्रूक ने अपना अर्धशतक 20 और शतक 42 गेंदों में पूरा किया। इसके अलावा एन्यूरिन डोनाल्ड ने 5 गेंदों पर 12 रन, टॉम बोंटन ने 10 गेंदों पर 10 रन और विल जैक्स ने 12 गेंदों पर 21 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा, डुनिथ वेलालगे, एहसान मलिंगा और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: एशियन गेम्स में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड मेडल'
इंग्लैंड ने बनाए 255 रन
255 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में पूरी श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 135 रन पर सिमट गई और 119 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई. श्रीलंका के लिए डुनिथ वेलालेज ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। दासुन शनाका 24 रन के साथ दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। जोश टोंग, विल जैक्स और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला। हैरी ब्रूक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार रात 11 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।
ENG vs SL: हैरी ब्रुक की ऐतिहासिक पारी
हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। हैरी ने पहली 20 गेंदों में पचास रन और अगली 22 गेंदों में शेष पचास रन पूरे किए। उन्होंने महज 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। इंग्लिश टीम के लिए सबसे तेज शतक फिल साल्ट (39 गेंद) के नाम है। ब्रूक 49 गेंदों में 114 रन बनाकर नाबाद लौटे और इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी पिछली 8 टी20 इंटरनेशनल पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक हैं।
इंग्लैंड की दूसरी सबसे बड़ी जीत
इंग्लैंड ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 119 रनों से करारी शिकस्त दी। आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों की बात करें तो यह साल 2026 में किसी भी टीम की रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस साल की सबसे बड़ी जीत भी इंग्लैंड के नाम है, जिसने जुलाई में भारत को 125 रनों के अंतर से हराया था। अब इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और दूसरा टी20 मैच 17 सितंबर को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस सीरीज में कुल 3 मैच खेले जाने हैं और सीरीज का समापन 19 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।
FAQ...
1. इंग्लैंड के किस खिलाड़ी ने मैच में शतक लगाया?
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने विस्फोटक अंदाज में शानदार शतक लगाया।
2. किसे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया?
तूफानी शतकीय पारी खेलने के लिए हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
3. पहले टी20 मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को कितने रनों से हराया ?
पहले टी20 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 135 रन ही बना पाई।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG: संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर भारत ने 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा
अन्य प्रमुख खबरें
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07