IND vs NZ 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, तीन बदलाव के साथ उतरी न्यूजीलैंड

खबर सार :-

IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
IND vs NZ 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 3rd T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मुक़ाबला आज वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी है । फिलहाल भारतीय टीम पांच मैचों की इस सीरीज के शुरुआती दो मुक़ाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सामने सीरीज में बने रहने की चुनौती है। मेजबान टीम को यह मैच जीतना जरूरी है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं, जबकि भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वही प्लेइंग XI मैदान पर उतरी है जो क्राइस्टचर्च में खेले गए पिछले मैच में थी।

टॉस के बाद क्यो बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है, और हमें परिस्थितियों के हिसाब से जल्दी ढलना होगा यह हमारे लिए फायदेमंद रहेगा। टीम में कोई बदलाव नहीं है।" भारत ने पिछले दोनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे, यही वजह है कि टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने फिर से गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चोट के कारण ईशान किशन प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं; उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है, जो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। चूंकि पिछले मैच में वैभव बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, इसलिए वे आज मिले इस मौक़े का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।

ये भी पढ़ेंः- IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-दीप्ति का शतकीय प्रहार, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रनों का टारगेट 

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने किया कहा

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा, "पिच अच्छी लग रही है; इसमें पेस और बाउंस है। हवा नहीं चल रही है, जो एक अच्छी बात है। मैदान का आकार उस जगह से थोड़ा अलग है जहां से हम आए हैं। भारत एक बेहतरीन टीम है। हमारी टीम में तीन बदलाव हुए हैं-मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ बाहर हैं, जबकि मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने को टीम में शामिल किया गया है।"

भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 रिकॉर्ड

भारत ने पहली बार 2009 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। जहां उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 में वहां खेली गई T20 सीरीज में भी भारत करारी हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने आखिरी बार 2022 में न्यूजीलैंड दौरे पर आई थी, जहां टी20 सीरीज में 1-0 से जीत ली थी। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 22 में जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड को 11 में ही जीत मिली है। इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने भारत में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। उस सीरीज को भारत ने 4-1 से अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल,मैथ्यू फिशर, जैकब डफी।

ये भी पढ़ेंः- PAK vs ENG: इंग्लैंड पर पाकिस्तान की एतिहासिक जीत, शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी

अन्य प्रमुख खबरें