IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

खबर सार :-

IND vs NZ 1st T20I: भारत ने गुरुवार को T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे सफल रन चेज पूरा किया। भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 226 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 67 रन बनाए।
न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

खबर विस्तार : -

India vs New Zealand 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है।  न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 226 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर की तूफानी पारियों की बदौलत 20.4 ओवर में 230 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसी साथ ही भारत ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे सफल रन चेज किया। फिलहाल भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

संजू-अभिषेक ने दिलाई तूफानी शुरुआत

226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को एक धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 93 रन जोड़े। अभिषेक 12 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी संघर्ष करते दिखे और केवल 1 रन ही बनाकर चलते बने। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 

ये भी पढ़ेंः- दूसरे टेस्ट मैंच में कंगारू टीम पर मंडरा रहा पारी की हार का खतरा

श्रेयस-अक्षर की उम्दा साझेदारी

संजू के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर मोर्चा संभाला और पहले अक्षर पटेल (14 गेंदों में 24 रन) के साथ 24 गेंदों में 45 रन की साझेदारी की फिर नमन धीर के साथ मिलकर 22 गेंदों में 43 रन जोड़कर भारत को मैच में वापसी कराई। अय्यर ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे।

नमन धीर की धुआंधार बल्लेबाजी

आखिरी ओवरों में नमन धीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सिर्फ 15 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। 280 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिशेल सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए।

भारत ने टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में यह भारत का सबसे सफल रन चेज था। टीम ने आखिरी ओवर में न्यूज़ीलैंड द्वारा दिए गए 226 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इससे पहले, भारत का सबसे सफल रन चेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जहां 2023 में उन्होंने 209 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। भारत ने रायपुर में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इसके अलावा 2019 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 208 रन और 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 207 रन जबकि 2020 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 204 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

  • 226 बनाम न्यूजीलैंड- क्राइस्टचर्च, 2026
  • 209 बनाम ऑस्ट्रिलेया- विशाखापत्तनम, 2023
  • 209 बनाम न्यूजीलैंड- रायपुर, 2026
  • 208 बनाम वेस्टइंडीज- हैदराबाद, 2019
  • 207 बनाम श्रीलंका- मोहाली, 2009
  • 204 बनाम न्यूजीलैंड- ऑकलैंड, 2020

ग्लेन फिलिप्स की मेहनत गई बेकार

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 225 रन बनाए। टिम सीफर्ट और फिन एलन ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सीफर्ट ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि एलन 24 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए; उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 

डेरिल मिशेल ने 28 रन बनाए, और बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 रन जोड़े। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए एक छोर संभाले रखा और सिर्फ 40 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 205 रहा, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा; अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

भारत : अभिषेक शर्मा,  संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 1st T20I: चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अन्य प्रमुख खबरें