IND vs NZ Multi Format Series के टिकटों की रिकॉर्ड मांग, प्री-सेल के 48 घंटों में ही बिक गए 26,000 टिकट
खबर सार :-
टीम इंडिया अक्टूबर में मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलने न्यूजीलैंड जाएगी। इस सीरीज को लेकर टिकटों की भारी मांग देखी जा रही है। क्रिकेट नेशन मेंबर्स की प्री-सेल के पहले 48 घंटों में ही 26 हजार टिकट बिक गए।
खबर विस्तार : -
India Tour New Zealand: आगामी अक्टूबर माह में भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया मल्टी फॉर्मेट सीरीज में हिस्सा लेगी। इस सीरीज का क्रेज न्यूजीलैंड में अभी से देखने को मिल रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के इंटरनेशनल समर क्रिकेट की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत हुई है। क्रिकेट नेशन मेंबर्स की प्री-सेल के पहले 48 घंटों में ही 26,000 टिकट बिक गए। टिकटों की यह भारी मांग आगामी भारत दौरे को लेकर है। इंडियन टीम अक्टूबर में मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज में कुल 12 मैच खेले जाने हैं।
ईडन पार्क-हेगले ओवल में टिकटों की भारी मांग
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाने वाले सीमित ओवर के मैच के टिकटों की बिक्री सबसे बड़ा आकर्षण बनकर सामने आया है। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाने वाले मैच के भी टिकटों की भारी मांग देखी जा रही है। 9,000 की क्षमता वाले इस स्टेडियम में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 मैच के साथ-साथ 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाले टूर के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए भी टिकट बिक जाने की उम्मीद है। वेलिंगटन में भी टिकटों की बिक्री जोरों पर है। वेलिंगटन में तीसरा टी20 और दूसरा वनडे खेला जाना है। बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा।
भारत के दौरे को लेकर उत्साह दिखाता है शुरुआती रिस्पॉन्स
न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग और कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि शुरुआती रिस्पॉन्स भारत के दौरे को लेकर उत्साह दिखाता है। शुरू से ही फैन्स के लिए हमारा संदेश यही रहा है कि वे कुछ भी मिस न करने के लिए तैयार रहें। पहले दो दिनों में टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री से यह साबित होता है कि बहुतों ने हमारी बात सुनी है। न्यूजीलैंड के लोगों के लिए यह एक बहुत कम मिलने वाला मौका है कि वे भारत से जुड़े क्रिकेट के खेल का जबरदस्त मजा लें और दुनिया के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट स्टार को खेलते हुए देखें।
अपनी सीट पक्की करने के लिए जल्दी आ रहे हैं फैंस
उन्होंने कहा, "हमने जानबूझकर टिकट की कीमतें पिछले सीजन जितनी ही रखी हैं, और हमारे क्रिकेट नेशन एक्सेस कोड का इस्तेमाल करके एक टिकट 30 डॉलर से कम में मिल रहा है। हमें खुशी है कि फैंस अपनी सीट पक्की करने के लिए जल्दी आ रहे हैं और जनरल पब्लिक सेल में अभी 11 दिन बाकी हैं। हमारा संदेश यही है कि मौका न चूकें। क्रिचली ने 'द फोर' और 'द सिक्स' ग्रुप टिकट पैकेज के साथ-साथ वेन्यू टिकट बंडल को भी हाईलाइट किया, जो उन सपोर्टर्स के लिए अतिरिक्त वैल्यू विकल्प है और जो कई मैच देखने का प्लान बना रहे हैं। जनरल पब्लिक सेल 7 सितंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि, फैंस अभी भी क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करके एक्सक्लूसिव प्री-सेल का फायदा उठा सकते हैं, जो टिकटों पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट भी देता है। भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
मोहम्मद सिराज को पसंद है गेंदबाजी आक्रमण के नेतृत्व की जिम्मेदारी
2026-08-26
-
IND vs SL 2nd test: सोनल दिनुषा का ऐतिहासिक शतक भी नहीं टाल सका फॉलोऑन
2026-08-26
-
'सर' जडेजा ने तोड़ा सूरियाबंदारा का सपना, डेब्यू मैच में शतक से चूके
2026-08-25
-
नाइट क्लब विवाद में फंसे तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स, टीम से हुई छुट्टी
2026-08-25
-
चोट से उबरकर अफगानिस्तान टीम में लौटे तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक
2026-08-24
-
IND vs SL 2nd Test: टीम इंडिया ने 503 रन पर घोषित की पारी, जुरेल का शतक
2026-08-24
-
India vs Sri Lanka: ऋषभ पंत ने ध्वस्त किया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2026-08-24
-
Karn Sharma ने क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने ठोका दूसरा शतक
2026-08-23
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को रौंदकर लिया बदला
2026-08-23
-
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू
2026-08-23
-
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गिल तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड्स
2026-08-22
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20