युवराज का 'गुरुमंत्र'...और वैभव ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोहरे शतक के बाद 'बॉस बेबी' ने खुद खोला राज
खबर सार :-
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में दोहरा शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि मैच से पहले उन्होंने युवराज सिंह से आधे घंटे तक बात की थी। युवी के दिए टिप्स काम आए, 15 साल के खिलाड़ी को अपनी गलती का एहसास हुआ।
खबर विस्तार : -
Vaibhav Suryavanshi World Record: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में मंगलवार को इंडिया ए की ओर से खेलते हुए युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक पारी खेली। महज 15 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने दोहा के मैदान पर ऐसा बवंडर खड़ा किया, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। वैभव ने यूएई ए के खिलाफ महज 53 गेंदों में 28 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस दौरान वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। जो वैभव द्वारा लगाया गया लिस्ट ए इतिहास का सबसे तेज शतक और दोहरा शतक है। साथ ही उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
ऐतिहासिक पारी के बाद 'बॉस बेबी' ने खोला राज
इस ऐतिहासिक पारी के बाद, वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि भारत के वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर युवराज सिंह की टिप्स यानी गुरुमंत्र ने उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी में मदद की। वैभव ने बीसीसीआई से बात करते हुए कहा कि यूएई के खिलाफ मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से आधे घंटे की बातचीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। सूर्यवंशी ने कहा, "मैंने कल केवल चार लोगों से बात की। उन्होंने जिन चार लोगों से बात की उनमें एक उनके पिता, दूसरे उनके कोच मनीष ओझा, तीसरे उनके दोस्त, जो अंडर 19 प्लेयर हैं प्रथम जाचक और चौथे युवराज सिंह थे। वैभव ने बताया कि मैंने युवराज सिंह से लगभग आधे घंटे तक बात की। मैं काफी परेशान था। उन्होंने मुझे मेरी बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ समझाया।"
युवराज के 'गुरुमंत्र' ने बदली वैभव की किस्मत
बुधवार को, BCCI ने वैभव के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें 15 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि पिछले कुछ मैचों में रन न बना पाने की वजह से वह काफी परेशान था। वैभव ने कहा, "मेरा ध्यान बार-बार भटक रहा था। मैंने युवी सर को उन खास समस्याओं के बारे में बताया जो मुझे क्रीज पर जाने पर आती थीं। फिर उन्होंने करीब 30 मिनट तक मुझे हर चीजे अच्छे से समझाई। उनसे बात करने से स्थिति को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली।"
????????????????????????????: It was a 30-minute phone call with his idol Yuvraj Singh that unshackled Vaibhav Sooryavanshi ???? He then created history with a world record 52-ball 204. The teenage sensation takes us inside his unbelievable knock and reveals how the moment unfolded ???? - By @Moulinparikh ???? ???? Don't miss this one! #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/n3wLiiQkOj
— BCCI (@BCCI) November 25, 2026
वैभव ने कहा कि मैंने उनकी कही हर बात सुनी। उन्होंने मेरे साथ कई जरूरी बातें साझा कीं। युवी सर ने मुझे जो भी कमियां बताईं, मैंने उन्हें समझा और मैच के दौरान उनके तरीकों का पालन किया। मैंने अपनी बैटिंग के वीडियो देखे और महसूस किया कि मुझसे कुछ गलतियां हो रही थीं। आज मैंने यह ध्यान रखा कि वे गलतियां दोबारा न हों। मैंने उनकी दी हुई सलाह पर अमल करने की कोशिश की। इसका नतीजा सबके सामने है।
ये भी पढ़ेंः- India A vs UAE: वैभव ने 52 गेंदों में 'दोहरा शतक' ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, यूएई को पीटकर सेमीफाइनल में भारत
'मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेल सकता हूं'
वैभव सूर्यवंशी का कहना है कि वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेलने में सक्षम हैं और स्थिति के हिसाब से अपने खेल में बदलाव कर सकते हैं। सूर्यवंशी ने बताया, "IPL के बाद अहमदाबाद में जब मेरा इंटरव्यू हुआ था, तब मैंने कहा था कि मैं तीनों फॉर्मेट में खेल सकता हूं। मैं स्थिति के अनुसार अपने खेल को ढाल सकता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "आमतौर पर मेरा अपने खेल पर अच्छा कंट्रोल रहता है, लेकिन पिछले दो मैचों में मैं एक ही खास तरीके से खेलने की कोशिश कर रहा था। जैसे कि यह कोई लंबा फॉर्मेट हो। आज भी मेरी सोच वैसी ही थी, लेकिन पिच देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही है, जिससे मैं अपने शॉट्स खेल सकता हूं। इसलिए, मैंने अपनी ताकतों पर भरोसा करने का फैसला किया।"
युवराज ने की वैभव की तारीफ, लिखा- निडर बल्लेबाजी
मैच के बाद, युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। उन्होंने X पर लिखा: "एक खास प्रतिभा और शानदार पारी! सिर्फ 52 गेंदों में दोहरा शतक...यह वाकई निडर बल्लेबाजी है! कड़ी मेहनत करते रहो और इस सफर का आनंद लो। अभी तो और भी बहुत कुछ आना बाकी है!"
वैभव ने 28 गेंदों में लगाया शतक
वैभव ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के पिछले लिस्ट ए रिकॉर्ड 29 गेंदों से बेहतर है। इसके बाद उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक (किसी भी फॉर्मेट में) महज 52 गेंदों में पूरा किया। इस मैच यूएई ने निर्धारित 50 ओवरों में 249/8 रन बनाए, जिसमें हरप्रीत सिंह 144 गेंदों में 130 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे। इंडिया ए की ओर से गेंदबाजी की कमान संभालते हुए अरशद ने 43 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में भारत ने 250 रनों का लक्ष्य मात्र 14.2 ओवर में सात विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ेंः- SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने बल्ले से मचाया कोहराम, T20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास
अन्य प्रमुख खबरें
-
India A vs UAE: वैभव ने 'दोहरा शतक' ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
2026-11-24
-
India A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी की सुनामी, 28 गेंदों पर ठोका शतक
2026-11-24
-
SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने टी20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास
2026-11-24
-
वेलिंगटन मैच ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत को भी लगा झटका
2026-11-23
-
IND vs NZ : मिचेल-फिलिप्स ने टाली हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
2026-11-23
-
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को हराया
2026-11-23
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19