इंग्लिश कैप्टन ब्रूक की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया टी20 पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर

खबर सार :-

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने तूफानी पारी खेली। ब्रूक ने 28 बाल पर 65 रनों की पारी खेली। ब्रूक की इस पारी के चलते इंग्लैंड ने टी20 पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य

खबर विस्तार : -

AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20 इंटरनेशनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत काफी खराब रही। शुरूआती विकेट जल्दी गिरने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला और धुआंधार बल्लेबाजी की। ब्रूक ने तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ़ 28 बॉल पर 65 रन बनाए। ब्रूक की कप्तानी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

ब्रूक ने बैंटन के साथ की 97 रन की तेज साझेदारी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए, जबकि एन्यूरिन डोनाल्ड 7 बॉल पर सिर्फ़ 10 रन बनाकर आउट हो गए। 13 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की इनिंग को कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ़ 41 बॉल पर 97 रन की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप की। ब्रूक ने सिर्फ़ 20 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी पूरी की। यह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से बनाई गई सबसे तेज हाफ सेंचुरी भी है। ब्रूक ने 2018 में जोस बटलर का बनाया रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 22 गेंदों पर हाफ सेंचुरी बनाई थी।

ये भी पढ़ें- नेपाल को 306 रनों से रौंदकर इंडिया ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, दर्ज की लिस्ट-ए इतिहास की सबसे बड़ी जीत

पावरप्ले में इंग्लैंड ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

अपनी 28 गेंदों की पारी में ब्रूक ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। इंग्लैंड ने छह ओवर के पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 74 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में इंग्लैंड का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, 2018 में इंग्लैंड ने एजबेस्टन में पहले छह ओवर में 70 रन बनाए थे, जबकि 2009 में इंग्लिश टीम ने पावरप्ले में 69 रन बनाए थे। बैंटन भी अच्छे फॉर्म में दिखे और उन्होंने 22 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी ओर, सैम कुरेन ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए। अंत में जार्डन काक्स के 27 और लियम डाउसन के 17 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से जैक एडवर्ड्स और निखिल चौधरी ने 2-2 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल रशीद और हेनरी क्रोकॉम।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर (विकेटकीपर), निखिल चौधरी, टिम डेविड, लैचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, एडम जम्पा और राइली मेरेडिथ।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ Test Day 3: केएल राहुल का शतक, 98 रन पर आउट हुए गिल, भारत को मिली 118 रन की बढ़त

अन्य प्रमुख खबरें