WTC Points Table: वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, टीम इंडिया को भी लगा झटका

खबर सार :-

WTC Points Table: वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत का पॉइंट्स प्रतिशत अब गिरकर 50 हो गया है। इसके बावजूद, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है, जबकि न्यूजीलैंड खिसककर तीसरे नंबर पर आ गया है।
वेलिंगटन मैच ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत को भी लगा झटका

खबर विस्तार : -

WTC Points Table: वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। न्यूजीलैंड पांचवें दिन डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हार से बचने में सफल रहा। मैच ड्रॉ होने के साथ ही न्यूजीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गई हैं। पहला टेस्ट ड्रॉ होने से भारतीय टीम को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

WTC पॉइंट्स में न्यूजीलैंड को हुआ नुकसान

इस ड्रॉ का फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला है, जो एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत अब 66.67% है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 69.23% है। दक्षिण अफ्रीका 75% जीत प्रतिशत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बना हुआ है। भारतीय टीम अभी भी चौथे नंबर पर है, लेकिन पहले टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद उनका जीत प्रतिशत गिरकर 50% रह गया है। बांग्लादेश फिलहाल 40.74% जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है।

टीम इंडिया की राह भी हुई मुश्किल

इस ड्रॉ ने भारतीय टीम के लिए WTC फाइनल तक पहुंचने की राह और भी कठिन कर दी है। भारत के अभी छह टेस्ट मैच बाकी हैं। एक न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए, अब भारत के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतना जरूरी हो गया है। जो मुश्किल काम है। हालांकि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत में खेलना है।

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पॉइंट्स प्रतिशत (PCT)
1 दक्षिण अफ्रीका 8 6 2 0 72 75.00%
2 ऑस्ट्रेलिया 13 9 4 0 108 69.23%
3 न्यूजीलैंड 7 4 1 2 56 66.67%
4 भारत 12 5 4 3 72 50.00%
5 बांग्लादेश - - - - - 40.74%
6 इंग्लैंड - - - - - 38.54%

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक, SENA देशों के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स बने भारत की जीत में रोड़ा 

मैच की बात करें तो वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड पांचवें दिन डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हार से बचने में कामयाब रहा। डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर तक बल्लेबाजी की, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि आखिरी सेशन में न्यूजीलैंड को कोई बड़ा नुकसान न हो। असल में, टेस्ट मैच के आखिरी दो सेशन में न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक विकेट गंवाया। डेरिल मिशेल 186 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि फिलिप्स 126 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी दूसरी पारी में, न्यूजीलैंड ने 120 ओवर बल्लेबाजी की और 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने में अभी 15 ओवर शेष थे तभी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ कराने पर सहमती जता दी।

भारत को पहली पारी में मिली थी 352 रनों की बड़ी बढ़त

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। टीम के लिए हेनरी निकोल्स ने 175 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने शानदार 118 रन बनाए। इसके जवाब में, भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। केएल राहुल (136 रन) और ऋषभ पंत (128 रन) ने शतक लगाए, जबकि यशस्वी जायसवाल (85 रन), शुभमन गिल (98 रन), देवदत्त पडिक्कल (80 रन) और ध्रुव जुरेल (78 रन) ने अर्धशतक बनाए।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 1st Test: डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स ने टाली टीम की हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

अन्य प्रमुख खबरें