WPL 2027 ऑक्शन में 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, युवा खिलाड़ी पर दिल्ली ने की पैसों की बारिश
खबर सार :-
Uma Kashvi: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी में 15 साल की खिलाड़ी उमा काशवी ने इतिहास रच दिया। वह WPL के इतिहास में बिकने वाली अब तक की युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
खबर विस्तार : -
WPL Auction 2027 : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मिनी-ऑक्शन का आयोजन बुधवार को कोच्चि के हयात होटल में हुआ। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल की ऑलराउंडर उमा काशवी (Uma Kashvi) को खरीदा। दिल्ली ने 10 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। उमा अब विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में बिकने वाली इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। महज 15 साल की उमा अब डब्ल्यूपीएल 2027 में अपना हुनर दिखाएंगी।
उमा काशवी ने तोड़ा दिया का रिकॉर्ड
दरअसल डीसी युवा प्रतिभा में निवेश करने के लिए जानी जाती है। इससे पहले 2026 ऑक्शन में डीसी ने दीया यादव को खरीदा था, जिनकी तब उम्र 16 साल थी। हालांकि दीया को डीसी ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया। 15 साल की उमा ने डब्ल्यूपीएल में दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनकी कहानी वैभव सूर्यवंशी से मिलती है, जो IPL में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
जानें कौन है 15 साल की उमा काशवी
उमा काशवी कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था। उमा ने सात साल की छोटी सी उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उसी उम्र में उन्होंने एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया और खेल की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर, उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उमा काश्वी घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलती हैं, वह ऑलराउंडर हैं। उमा के पास बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता है। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं।
ये भी पढ़ेंः- ICC Rankings: अभिषेक के सिर सजा नंबर वन टी20 बल्लेबाज का ताज, मार्को जानसेन ने छीनी स्टार्क की बादशाहत
काशवी लगा चुकीं हैं 24 शतक
Uma Kashvi ने हाल ही में आयोजित हुए BCCI के विमेंस अंडर-15 वन-डे टूर्नामेंट में 172 की औसत से 516 रन बनाकर सुर्खियां बटोरीं थी। इस टूर्नामेंट के दौरान, उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक जड़ा। वह अंडर-15 स्तर पर कर्नाटक की कप्तानी भी कर चुकी हैं। फिलहाल, उमा कर्नाटक अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। उनके करियर की उपलब्धियों में अंडर-19 T20 ट्रॉफी और कर्नाटक महिला लीग का खिताब जीतना शामिल है।
डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, काशवी ने कर्नाटक में 530 मैचों में 13,000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 24 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं जून-जुलाई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान, उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेले गए पांच मैचों में से चार में काशवी ने विकेट लिए। उमा अब डब्ल्यूपीएल 2027 में अपना हुनर दिखाएंगी।
गुजरात ने 16 साल की समायरा को 10 लाख में खरीदा
उमा की तरह ही, 16 साल की समायरा राघव को भी WPL 2027 में गुजरात जायंट्स के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। उन्हें गुजरात फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। समायरा एक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज के तौर पर अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली से काफी प्रभावित किया था।
14 जनवरी 2027 से होगा WPL का आगाज
बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का पांचवां सीजन अगले साल 14 जनवरी से 7 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों में है। पिछले सीजन के फाइनल में, दिल्ली कैपिटल्स (DC) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
WPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम
शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, श्री चरानी, दिया यादव, ममता मदीवाला, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मीनू मणि, नंदनी शर्मा, निक्की प्रसाद, एनाबेल सदरलैंड, उमा काशवी, किरण नवगिरे, कर्स्टी गॉर्डन, नजमा खान।
ये भी पढ़ेंः- IND W VS ZIM W: वैष्णवी के 'पंजे' में फंसा जिम्बाब्वे, 131 रनों पर सिमटी टीम, भारत को मिला आसान टारगेट
अन्य प्रमुख खबरें
-
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई
2026-11-12
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11
-
आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ 160 रन ठोक पिता से किया वादा निभाया
2026-11-11
-
IPL 2027 : मुंबई-पंजाब में हार्दिक-अर्शदीप को लेकर हुई बड़ी ट्रेड डील
2026-11-11
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौटे रवींद्र-कॉनवे
2026-11-11
-
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-10
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06