India England Women T20 : डेब्यू Match मैच में ही फेंका दूसरा Best Spell, WPL के एक ही मैच में हैट्रिक के साथ 5 विकेट लेने का कर चुकी हैं कारनामा
खबर सार :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 38 रनों से हरा दिया। टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में नंदिनी शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत इतिहास रच दिया। नंदिनी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में भारत की तरफ से यह दूसरा बेस्ट गेंदबाजी स्पेल है। टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में सबसे बेहतरीन स्पेल डालने का रिकॉर्ड सोनिया डबीर के नाम दर्ज है।
खबर विस्तार : -
India England Women T20 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 38 रनों से हराया। अपने इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नंदिनी ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में भारत की ओर से दूसरा बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डाला।
India England Women T20 : टी20 में सोनिया डबीर के नाम दर्ज है सबसे बेहतरीन स्पेल डालने का रिकॉर्ड
नंदिनी ने इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेलने वालीं एमी जोन्स, डेनिएल गिब्सन और वोंग का बड़ा विकेट अपने नाम किया। भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में सबसे बेहतरीन स्पेल डालने का रिकॉर्ड सोनिया डबीर के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। नंदिनी डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट लेने वाली महज दूसरी भारतीय गेंदबाज भी हैं। रनों के लिहाज से भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
India England Women T20 : जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 188 रन लगाए। टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया।
India England Women T20 : 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी इंग्लैंड की टीम
189 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी। इंग्लिश टीम की तरफ से एमी जोन्स ने सर्वाधिक 67 रन बनाए, तो हीथर नाइट ने 21 रनों का योगदान दिया। नंदिनी के अलावा भारत की ओर से गेंदबाजी में क्रांति गौड़ ने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।
India England Women T20 : WPL में हैट्रिक और 5 विकेट लेकर इतिहास रच चुकी हैं नंदिनी
नंदिनी शर्मा की बात करें तो उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ। तेज गेंदबाज चंडीगढ़ के लिए ही घरेलू क्रिकेट भी खेलती हैं। WPL में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लीग में उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और 17 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 18.58 की और इकोनॉमी 8.31 की रही है। 5/33 लीग में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। नंदानी शर्मा ने WPL 2026 के एक ही मैच में हैट्रिक और पांच विकेट लेकर (5/33) इतिहास रच दिया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02