IND vs NZ: वैभव-भुवनेश्वर बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
खबर सार :-
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20 मैच के लिए टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है, जबकि भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव प्लेइंग इलेवन में आए हैं।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 4th T20 : भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलहाल न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है। भारतीय टीम इस मैच में दो बड़े बादलवा किए हैं। वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार हो गए हैं। वैभव की जगह ईशान किशन और भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ को शामिल किया है। फिलहाल शुरुआती तीन मैच जीतकर, भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उनकी नजर 'क्लीन स्वीप' पर होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश अपनी कुछ साख बचाने की होगी।
भारत ने दो बदलाव
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। वो वैभव सूर्यवंशी की जगह ली है, जिन्होंने तीसरे टी20 में एक तूफानी पारी खेली थी। वहीं, भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है और उनकी जगह तेज गेंदबाज मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच के बाद मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- आईपीएल 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस से अलग हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन
श्रेयस अय्यर ने कहा, हम अपनी उसी रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और पहली ही गेंद से सकारात्मक सोच रखेंगे। हमने अपनी रणनीतियों को अच्छे से लागू किया है। हवा एक अहम कारक है और ठंड भी बढ़ रही है। सभी खिलाड़ी पूरी ऊर्जा से भरे हुए हैं। हमें पिच से कुछ उछाल (बाउंस) और सीम मूवमेंट मिलने की उम्मीद है।
चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले ईशान किशन
बता दें कि ईशान किशन चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था। अब ईशान की वापसी के लिए वैभव को बाहर कर दिया गया है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, जिनका प्रदर्शन पिछले तीन मैचों में कुछ खास नहीं रहा था, उन्हें भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। पहले तीन मैच जीतने के बाद, भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया इस मैच में भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड सीरीज में अपनी पहली जीत की तलाश में है।
कहा देखें चौथा टी20
यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहां देखा जा सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
ये भी पढ़ेंः- Mumbai Indians ने बदला कोचिंग सेटअप, पोलार्ड के बाद एमआई से जुड़े उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी
अन्य प्रमुख खबरें
-
एमआई के कोचिंग स्टाफ में उथप्पा, मैक्लेनेघन, धवल कुलकर्णी की एंट्री
2026-10-30
-
बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर बनाए 134 रन
2026-10-29
-
Eng vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रनों का टारगेट, बेन डकेट का शतक
2026-10-29
-
एमआई से अलग हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन
2026-10-29
-
WPL 2027 ऑक्शन में 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास
2026-10-29
-
IND W VS ZIM W: वैष्णवी का घातक पंजा, 131 रनों पर ढेर हुआ जिम्बाब्वे
2026-10-28
-
आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन टी20 बल्लेबाज बनें अभिषेक शर्मा
2026-10-28
-
अभिषेक शर्मा बने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
2026-10-27
-
पाक को 8 विकेट से हरा श्रीलंका ने फाइनल में बनायी जगह
2026-10-27
-
तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, अभिषेक ने ठोका शतक
2026-10-27
-
IND vs NZ 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-10-27
-
IPL 2027 से पहले CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी ने दिया इस्तीफा
2026-10-26
-
IND vs NZ 3rd T20: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत, ईशान बाहर
2026-10-26
-
PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने रिकॉर्ड साझेदारी कर पाकिस्तान को दिलाई जीत
2026-10-26
-
हरमनप्रीत-दीप्ति का शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रनों का लक्ष्य
2026-10-25