Pakistan vs Sri Lanka 1st T20: कप्तान फरहान की तूफानी पारी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
खबर सार :-
Pakistan vs Sri Lanka 1st T20: साहिबजादा फरहान की कप्तानी में, पाकिस्तान ने तीन मैचों की T20 सीरीज़ के पहले मैच में मेजबान टीम श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने 89 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली।
खबर विस्तार : -
Pakistan vs Sri Lanka 1st T20: पाकिस्तान ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका दिए गए 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर शानदार जीत हासिल की। पाकिस्तान के लिए कप्तान साहिबज़ादा फरहान ने 53 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली।
पाकिस्तान की दमदार शुरुआत
पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। साहिबज़ादा फरहान और फखर ज़मान ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 54 रन जोड़े। फखर 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, फरहान को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माज़ सदाकत का अच्छा साथ मिला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में तेज़ी से 92 रनों की साझेदारी की। सदाकत 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए; उनकी पारी में 43 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
ये भी पढ़ेंः- जिम्बाब्वे के खिलाफ T20-ODI Series के लिए भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी स्मृति मंधाना... जानें रिकॉर्ड
साहिबज़ादा फरहान की धमाकेदार पारी
कप्तान फरहान शतक से चूक गए और 53 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए। हसन नवाज़ सिर्फ़ एक रन बना सके, जबकि सैम अयूब 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शादाब खान बिना खाता खोले ही ईशान मलिंगा का शिकार बने। ख्वाजा नाफे 12 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि महेश थीक्षाना ने भी दो विकेट चटकाए।
लाहिरू उदारा की मेहनत गई बेकार
इससे पहले, श्रीलंका ने अपने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम के लिए लाहिरू उदारा ने तूफानी अंदाज़ में 55 गेंदों पर 91 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल था। कप्तान कुसल मेंडिस एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि कामिल मिशारा सिर्फ़ छह रन ही बना सके। कामिंदु मेंडिस ने 23 रन बनाए, जबकि दासुन शनाका 15 गेंदों में 18 रन बनाकर शादाब खान का शिकार बने। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की और अपने चार ओवरों में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद इमरान रंधावा ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए, और शादाब खान व सैम अयूब ने एक-एक विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ेंः- IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से 3 विकेट दूर कुलदीप यादव, 4 गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेलिंगटन मैच ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत को भी लगा झटका
2026-11-23
-
IND vs NZ : मिचेल-फिलिप्स ने टाली हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
2026-11-23
-
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को हराया
2026-11-23
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17