Asian Games में भारत ने दूसरी बार जीता क्रिकेट का गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया
खबर सार :-
PAK vs IND Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को रौंदकर गोल्ड मेडल जीता है। यह इस साल के एशियाई खेलों में भारत का 19वां गोल्ड मेडल है। जबकि पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
खबर विस्तार : -
India vs Pakistan Gold Medal Match: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबाला शनिवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट में भारत ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत द्वारा दिए गए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 192 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान की खराब शुरुआत
भारत द्वारा दिए मिले 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। साहिबजादा फरहान बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान खान को भी अक्षर पटेल ने सिर्फ 3 रन पर पवेलियन भेज दिया। जबकि माज सदाकत अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 18 गेंदों में 23 रन बनाकर चलते बने।
हसन की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी जीत
39 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में दिख रही पाकिस्तानी पारी को हसन नवाज और सैम अयूब ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी की। अयूब 29 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने। जबकि हसन ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और तेजी से अर्धशतक पूरा किया। हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत के लिए अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए।
ये भी पढ़ेंः- एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल
भारत ने बनाए थे 211 रन
इससे पहले, भारतीय टीम ने अपने 20 ओवरों में 6 विकेट पर कुल 211 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही; वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन सिर्फ 2 रन ही बना पाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और 18 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
अभिषेक-तिलक और शिवम की तूफानी पारी
हालांकि, अभिषेक ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 28 गेंदों में 61 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वहीं, उप-कप्तान तिलक वर्मा बेहतरीन फॉर्म में दिखे और उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने छठे विकेट के लिए शिवम दुबे (27 रन) के साथ 62 रनों की साझेदारी की, जिससे भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार कर सकी। पाकिस्तान के लिए अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, फाइनल हारने के बावजूद पाकिस्तान सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहा।
मेडल टैली में पांचवे स्थान पर भारत
एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का 19वां गोल्ड मेडल है। भारत अब तक कुल 81 पदक जीते है। जिसमें 19 स्वर्ण (Gold) , 26 रजत पदक (Silver), 36 कांस्य पदक (Bronze) 36 शामिल है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गया है।
India vs Pakistan: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, पहली बार भारत को गोल्फ में दिलाया गोल्ड मेडल
अन्य प्रमुख खबरें
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25