SL vs BAN: थरिंदु रत्नायके का धमाका, बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल
खबर सार :-
SL vs BAN Asian Games 2026: श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। 54 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद टीम को 165 रन तक पहुंचाने में थरिंदु रत्नायके की तूफानी पारी निर्णायक साबित हुई।
खबर विस्तार : -
SL vs BAN Asian Games 2026: जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शनिवार को खेले गए एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 63 रनों से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद, श्रीलंका ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बांग्लादेश से बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की जीत में थरिंदु रत्नायके के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका द्वारा दिए 166 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 17.3 ओवरों में 102 रनों पर सिमट गई।
थरिंदु रत्नायके की तूफानी पारी
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 18 रनों पर ही उनके चार विकेट गिर गए। एक समय श्रीलंका के 54 रनों पर पांच गिर गए थे। उस समय श्रीलंका मुश्किल स्थिति में थी और बांग्लादेश मैच पर हावी दिख रहा था। लेकिन सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए थरिंदु रत्नायके ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। उन्होंने 32 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और सात चौके शामिल थे।
इस पारी के दौरान, रत्नायके ने कप्तान सहन अराचिगे के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 44 गेंदों में 93 रनों की अहम साझेदारी की और टीम की जबरदस्त वापसी कराई। रत्नायके के आउट होने पर यह साझेदारी खत्म हुई। थरिंदु रत्नायके के अलावा कप्तान सहन ने 37 गेंदों पर 33 रन बनाए, जबकि अशेन बंदारा ने 18 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ने अपने 20 ओवरों में 9 विकेट पर कुल 165 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए महेदी हसन, सैफ हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एलिस अल इस्लाम और रिषद हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- युजवेंद्र चहल ने अचानक क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट खेलने का सपना रह गया अधूरा
102 रनों पर सिमट गई बांग्लादेश
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बैटिंग एक बार फिर निराशाजनक रही। पूरी टीम 17.3 ओवरों में 102 रनों पर ऑल-आउट हो गई और 63 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई। टॉप तीन बल्लेबाजों समेत चार खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए नसुम अहमद 26 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। यासिर अली ने 21 रन और परवेज़ हुसैन एमोन ने 20 रन बनाए। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा, थरिंदु रत्नायके, विजयकांत व्यासकांत और वनुजा सहन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कप्तान सहन अराच्चिगे और दुशान हेमंथा ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही।
'एम्बिडेक्सट्रस' बॉलर हैं थरिंदु रत्नायके
'एम्बिडेक्सट्रस' शब्द का मतलब है ऐसे कुछ खास लोग जो दोनों हाथों का इस्तेमाल बराबर कुशलता से कर सकते हैं। क्रिकेट की दुनिया में, इंटरनेशनल लेवल पर दोनों हाथों से सही-सही बॉलिंग करने वाले खिलाड़ियों को उंगलियों पर गिना जा सकता है, और थरिंदु इस हुनर के असली उस्ताद बनकर उभरे हैं। वह अपने दाहिने हाथ से ऑफ-स्पिन बॉलिंग करते हैं। वहीं, बाएं हाथ से वह स्लो ऑर्थोडॉक्स स्पिन के साथ-साथ खतरनाक गुगली फेंकने में भी माहिर हैं, जो बल्लेबाजों को पूरी तरह चकमा दे देती है।
एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ T20I सेमीफाइनल में इसी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टेस्ट और T20I दोनों फॉर्मेट में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। यह थरिंदु रत्नायके का पहला अनोखा कारनामा नहीं है। इससे पहले, 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान, उन्होंने दोनों हाथों से बॉलिंग करते हुए विकेट लिए थे और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले एकमात्र बॉलर बने थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका: वानुजा सहन, अशेन बंडारा,लासिथ क्रूजपुले,सिनेथ जयवर्धने, नुवानिदु फर्नांडो, दुशान हेमनथा, साहन अराचिगे (कप्तान), नुवान तुषारा, सोहन डी लिवेरा, विजयकांत बियास्कंथ, थरिंदु रत्नायके।
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहिद हृदोय, यासिम अली / यासिर अली, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
ये भी पढ़ेंः- एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास, 17 साल की उम्र में रिकर्व महिला व्यक्तिगत इवेंट में जीता गोल्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24