Ind vs Pak U19 Final: उस्मान खान का शतक, पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य

खबर सार :-

Ind vs Pak U19 Final: अंडर 19 एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 337 रन बनाए हैं। भारत को खिताब जीतने के लिए 338 रनों की जरूरत है। इस मैच का लाइव स्कोर यहां देख सकते हैं।
Ind vs Pak: पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य

खबर विस्तार : -

Pakistan U19 vs India U19 Final: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए हैं। यह हाई वोल्‍टेज मैच ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारत को खिताब जीतने के लिए 338 रनों लक्ष्य मिला है। 

अब्दुल कादिर-उस्मान खान की तूफानी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली पाकिस्तान अंडर-19 टीम को अच्छी शुरुआत मिली। हयाम खान और उस्मान खान ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 62 रन जोड़े। हयाम 23 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, उस्मान का साथ देने अब्दुल कादिर आए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 गेंदों में 135 रनों की शानदार साझेदारी की। अब्दुल कादिर ने सिर्फ 54 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वहीं, उस्मान ने फाइनल में शतक जड़ा; उन्होंने 111 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 

काव्या पटेल झटके 4 विकेट 

कप्तान फरहान यूसुफ भी अच्छी लय में दिखे। उन्होंने 60 गेंदों पर 63 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अहमद हुसैन ने 17 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज हमजा जहूर केवल 10 रन ही बना सके। एक समय पाकिस्तान की टीम 4 विकेट पर 299 रन बनाकर मजबूत स्थिति में दिख रही थी। हालांकि, आखिरी 6 ओवरों में उन्होंने 37 रन ही जोड़े और 5 विकेट गंवा दिए। भारतीय गेंदबाजों ने पारी के अंतिम चरणों में शानदार वापसी की; काव्या पटेल ने अपने 10 ओवरों में 68 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि चिगुरुपति वेंकट ने 40 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अर्जुन राजपूत ने भी एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ेंः- Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल, कुलदीप बाहर

भारत की नजर नौवीं बार चैंपियन बनने पर

भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार चैंपियन बनने का लक्ष्य लेकर उतरी है। जबकि मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान अपने खिताब को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है और फाइनल तक पहुंचने के लिए उसने अपने चारों मैच जीते हैं। वहीं दूसरी ओर, भारत ने अपने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, और उसे एकमात्र हार पाकिस्तान के हाथों मिली है।

भारत-पाकिस्तान अंडर-19 की प्लेइंग इलेवन

भारत : लक्ष राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सावसानी, काव्या पटेल, चिगुरुपति वेंकट। 

पाकिस्तान : उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 244 रनों से रौंदा

अन्य प्रमुख खबरें