PAK vs SL: विकेट के लिए तरसे पाकिस्तानी गेंदबाज, धनंजय डी सिल्वा-कुशल मेंडिस ने खेली नाबाद शतकीय पारी

खबर सार :-

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। धनंजय डी सिल्वा 167 और कुशल मेंडिस 117 रन बनाकर नाबाद हैं।
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन

खबर विस्तार : -

PAK vs SL Test Match: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों का पूरा दबदबा रहा। दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 4 विकेट खोकर 404 रन बना लिए थे।

डी सिल्वा-मेंडिस के आगे पाक गेंदबाज हुए पस्त 

टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने 114/3 से खेलना शुरू किया। कामिंडू मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा किया। मेंडिस 131 गेंदों का सामना करने के बाद 58 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने मिलकर अब तक पांचवें विकेट के लिए 249 रन की अटूट साझेदारी की है।

167 रन पर नाबाद हैं धनंजय डि​ सिल्वा

धनंजय अभी क्रीज पर हैं, उन्होंने 241 गेंदों का सामना करके 167 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके लगाए हैं। कप्तान कुसल मेंडिस ने भी शतक बनाया। वह 188 गेंदों पर 117 रन बनाकर धनंजय का साथ दे रहे हैं, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। पहले सेशन में एक विकेट गंवाने के बाद, पाकिस्तान के गेंदबाज अगले दो सेशन में कोई भी विकेट नहीं ले पाए। हालांकि, श्रीलंका अभी पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर 434 से 30 रन पीछे है, जबकि उसके छह विकेट बाकी हैं।

434 रन बनाकर पाक टीम ने घोषित की थी पारी 

हालांकि, श्रीलंका की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। पसिंदू सूर्यबंदारा बिना खाता खोले मोहम्मद अब्बास की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद दिनेश चांदीमल सिर्फ एक रन बना पाए और शाकिब खान का शिकार बने। लाहिरू उदारा अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 52 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए शाकिब खान और मोहम्मद अब्बास ने अब तक दो-दो विकेट लिए हैं। इससे पहले, पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 434 रन बनाकर घोषित की थी।

ये भी पढ़ें- पंजाब-मुंबई में IPL 2027 की सबसे बड़ी ट्रेड डील, PBKS के हुए हार्दिक पांड्या, MI से खेलेंगे अर्शदीप सिंह

अन्य प्रमुख खबरें