IND vs NZ 3rd ODI:  तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किया एक बदलाव

खबर सार :-

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा ODI मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
IND vs NZ 3rd ODI:  तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 3rd ODI: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की ODI सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को सेडन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।  जबकि मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। टिकनर की जगह ब्लेयर फिशर को टीम में शामिल किया गया है। मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे होने वाला था, लेकिन बारिश के चलते टॉस 2 घंटे देरी से हुआ। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है और आज का मैच जीतकर भारतीय टीम 3-0 से सीरीज अपने नाम कर सकती है।

बारिश के चलते दो घंटे देरी से हुआ टॉस

बारिश की वजह से टॉस में दो घंटे की देरी हुई, जिसका असर मैच की अवधि पर पड़ा है। अब यह मैच 50 की जगह 40 ओवर का होगा, जिसमें हर गेंदबाज़ ज़्यादा से ज़्यादा 8 ओवर फेंक सकेगा। बारिश ने इस ODI सीरीज़ को काफ़ी प्रभावित किया है; दूसरे ODI में भी बारिश की रुकावट के बाद DLS नियम के तहत भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया था। पांच मैचों की इस सीरीज़ में भारत अभी 2-0 से आगे है, क्योंकि उसने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है, तो वह सीरीज़ अपने नाम कर लेगी। इस मैच के बाद, कप्तान शुभमन गिल समेत कई अहम खिलाड़ी अपना ध्यान आने वाली टेस्ट सीरीज़ की तैयारियों पर लगाएंगे। जबकि सीरीज के आखिरी दो ODI मैचों में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

ये भी पढ़ेंः- Under-19 Asia Cup 2026: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में, न्यूजीलैंड की टीम केवल 134 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में आ गई थी, क्योंकि 113 रन के स्कोर तक ही उसके 7 विकेट गिर चुके थे। मुकाबला रोमांचक हो गया था और भारतीय टीम हार की कगार पर खड़ी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

न्यूज़ीलैंड: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफ़ी, मैथ्यू फिशर। 

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ेंः- Under-19 Asia Cup 2026: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया

अन्य प्रमुख खबरें