इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, बियर्डमैन-शॉ को पहली बार नेशनल टीम में मौका

खबर सार :-

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम महली ​बियर्डमैन और लैकलन शॉ को पहली बार मौका दिया गया है। जैक एडवर्ड्स, स्पेंसर जॉनसन और लियाम स्कॉट को भी वनडे टीम में वापस शामिल किया है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

खबर विस्तार : -

ENG vs AUS: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को शामिल किया गया है। वहीं, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है। हाल ही में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए टीम के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद महली बियर्डमैन को टीम में वापस बुलाया गया है। 21 साल के इस तेज गेंदबाज ने आखिरी बार जनवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के लिए T20 मैच खेला था, और अभी तक उन्होंने ODI में डेब्यू नहीं किया है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स ने जैक एडवर्ड्स, स्पेंसर जॉनसन और लियाम स्कॉट को भी ODI टीम में वापस शामिल किया है।

अनुभवी तेज गेंदबाजों को तिकड़ी को दिया गया आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले अनुभवी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी- पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को टीम में नहीं चुना गया है। साउथ अफ्रीका के तीन टेस्ट मैचों के दौरे के बाद, ये तीनों खिलाड़ी थोड़ा आराम करेंगे और फिर अपने घरेलू मैदानों और भारत में होने वाले लगातार 10 टेस्ट मैचों की तैयारी शुरू करेंगे। साइड स्ट्रेन से उबर रहे तेज़ गेंदबाज़ नाथन एलिस ODI सीरीज़ में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्हें T20 टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा, एडवर्ड्स और जेक फ्रेज़र-मैकगर्क की भी T20 टीम में वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें- AUS vs SA: कंगारूओं की शर्मनाक हार पर भड़का यह आस्ट्रेलियाई दिग्गज, कहा-'टीम में नहीं दिखा लड़ने का जज्बा

लैकलन शॉ को पहली बार मिली टीम में जगह 

फ्रेजर-मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी T20I जुलाई 2025 में खेला था। लैकलन शॉ, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के भारत दौरे और बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के लंबे दौरों के बाद, T20I सीरीज़ के दौरान ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, जोश इंगलिस, कूपर कोनोली और कैमरन ग्रीन का वर्कलोड मैनेज किया गया है। ये खिलाड़ी न्यूज़ीलैंड सीरीज़ और उसके तुरंत बाद भारत में होने वाले पांच टेस्ट मैचों की तैयारी कर रहे हैं। दोनों टीमों की कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ तीन ODI और पांच T20I खेलेगा।


इंग्लैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट और एडम जम्पा।

इंग्लैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल ओवेन, लैचलान शॉ और एडम जम्पा।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया, सीफर्ट-फिलिप्स ने जमकर की गेंदबाजों की धुनाई

अन्य प्रमुख खबरें