ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड और श्रीलंका को भी छोड़ा पीछे

खबर सार :-

Afghanistan ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग: अफगानिस्तान आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया है।
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर

खबर विस्तार : -

ICC ODI Rankings: आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर किया है। अफगानिस्तान ने पहली बार 'आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग' में छठा स्थान हासिल किया है। इसी के साथ, अफगानिस्तान इंग्लैंड और श्रीलंका से भी आगे निकल गया। 2009 में अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में कदम रखने वाली अफगान टीम की तीव्र प्रगति एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने इस सूची में बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया है। रैंकिंग में यह नई स्थिति वनडे प्रारूप में अफगानिस्तान के लगातार बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है, जिसने अपने 191 मैचों में से 96 में जीत हासिल की है।

मजबूत टीम बनकर उभर रही अफगानिस्तान

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अफगानिस्तान का एक मजबूत टीम के रूप में उभरना साफ नजर आ रहा है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिससे साबित हुआ कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने से भी अनुभवी टीमों को कड़ी चुनौती देने की क्षमता रखती है। सिर्फ वनडे में ही नहीं, टीम की प्रगति सबसे छोटे प्रारूप में भी देखी गई, जहां उसने पहली बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हालिया नतीजों ने भी अफगानिस्तान के दावे को मजबूत किया है। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 4-0 से 'क्लीन स्वीप' किया। इसके बाद जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय सीरीज में अजेय रहकर खिताब जीता। हाल ही में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया, सीफर्ट-फिलिप्स ने जमकर की गेंदबाजों की धुनाई

वनडे में भारत की बादशाहत बरकरार

फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत 115 रेटिंग के साथ शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका (104 रेटिंग अंक) और पाकिस्तान (104 रेटिंग अंक) तथा ऑस्ट्रेलिया (102 रेटिंग अंक) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद अफगानिस्तान 94 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका (94 रेटिंग प्वाइंट) सातवें स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड (93 रेटिंग अंक), बांग्लादेश (81 रेटिंग अंक) और वेस्टइंडीज (79 रेटिंग अंक) क्रमशः आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर हैं।

ICC पुरुष वनडे टीम रैंकिंग

टीम मैच कुल अंक रेटिंग
भारत 36 4122 115
न्यूजीलैंड 35 3809 109
दक्षिण अफ्रीका 34 3547 104
पाकिस्तान 34 3505 103
ऑस्ट्रेलिया 35 3568 102
श्रीलंका 41 3896 95
अफगानिस्तान 31 2926 94
इंग्लैंड 36 3331 93
बांग्लादेश 41 3304 81
वेस्टइंडीज 37 2924 79


ये भी पढ़ेंः- इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, बियर्डमैन-शॉ को पहली बार नेशनल टीम में मौका

अन्य प्रमुख खबरें