IND vs NZ 1st ODI: अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
खबर सार :-
India vs New Zealand 1st ODI: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच ऑकलैंड में पहला वनडे खेला जा रहे मैच में, भारतीय टीम ने मेज़बान न्यूज़ीलैंड को 185 रनों पर समेट दिया। भारत के अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए।
खबर विस्तार : -
India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार 4 नवंबर से हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड को 185 रनों पर ढेर कर दिया। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह सबसे शानदार रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए। जबकि जबकि गुरनूर बराड़ 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए। भारत के सामने मैच जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य है। टीम इंडिया के पास सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने का अच्छा मौका है।
सही साबित हुआ कप्तान गिल का फैसला
मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और 22 रन के स्कोर पर ही उनका पहला विकेट विल यंग के रुप में गिरा जो 9 रन आउट हुए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और कीवी टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। डेवोन कॉनवे की जगह टीम में शामिल हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। 43 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके जड़े। डेरिल मिशेल ने 41 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया।
ये भी पढ़ेंः- ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप में खेली गई वो 'जादुई' पारी नहीं भूलेंगे फैंस
दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए 5 बल्लेबाज
इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने जमकर कहर भरपाया। डेरिल मिशेल ,ग्लेन फिलिप्स और ब्लेयर टिकनर को छोड़कर न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सका। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। तीन बल्लेबाजों ने 30 से ज्यादा रन भी बनाए, लेकिन कोई भी अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया। एक समय कीवी टीम बहुत मुश्किल में नजर आ रही थी, जब 146 रन पर उनके 9 विकेट गिर चुके थे।
ऐसे में सबसे आखिर में बल्लेबाजी करने आए ब्लेयर टिकनर टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए; उन्होंने 23 गेंदों पर 34 रनों की तेज पारी खेली, जिससे टीम 185 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी। आखिरी विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी में टिकनर का साथ डफी ने दिया, जो 15 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 रनों पर ऑलआउट हो गई।
अर्शदीप सिंह ने झटके चार विकेट
भारत की ओर से अंशुल कंबोज ने बहुत किफायती गेंदबाजी की; उन्होंने अपने 10 ओवरों में 2 मेडन ओवर डालते हुए सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे साबित हुए, जिन्होंने अपने 10 ओवरों में 70 रन दिए और 4 विकेट लिए। गुरनूर बराड़ ने 9.2 ओवरों में 44 रन देकर 3 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: हेनरी निकोल्स, टिम सीफर्ट, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान),टॉम लैथम (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, काइल जैमीसन।
भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
FAQ...
1- भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला गया?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया।
2- पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने कितने रन बनाए ?
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम पहले वनडे में 185 रनों पर ढेर हो गई ।
3- भारत के लिए किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट झटके, जबकि गुरनूर बराड़ को 3 विकेट मिले।
4- चोट के कारण न्यूजीलैंड के किस प्रमुख खिलाड़ी को पहले वनडे से बाहर होना पड़ा था?
डेवोन कॉनवे, जो अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से टकराने के कारण कन्कशन (सिर पर चोट) का शिकार हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः- Urvil Patel: उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक, रणजी ट्रॉफी में पहली बार किया ये कारनामा
अन्य प्रमुख खबरें
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01
-
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा
2026-11-01
-
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-10-30
-
सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
2026-10-30
-
IND vs NZ: चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव बाहर
2026-10-30
-
एमआई के कोचिंग स्टाफ में उथप्पा, मैक्लेनेघन, धवल कुलकर्णी की एंट्री
2026-10-30
-
बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर बनाए 134 रन
2026-10-29