IND vs NZ Test Series: न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को मजबूती देंगे रचिन रविंद्र-डेवॉन कॉनवे, वापस लौटे टॉम ब्लंडेल

खबर सार :-

भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाजों रचिन रविंद्र और डेवॉन कॉनवे की वापसी हुई है। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल भी टीम वापस लौटे हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड के लिए यह सीरीज अहम है।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौटे रवींद्र-कॉनवे

खबर विस्तार : -

IND vs NZ Test Series: न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ़ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। चोट की वजह से ODI सीरीज़ से बाहर हुए ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ डेवॉन कॉनवे टीम में वापस आ गए हैं।

रवींद्र-कॉनवे की वापसी से न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी मज़बूत 

रवींद्र को सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइविंग कैच लेने की कोशिश में दाहिने कंधे में चोट लग गई थी। इस वजह से वह भारत के खिलाफ़ T20 और ODI सीरीज़ से बाहर हो गए थे। डेवॉन कॉनवे भारत के खिलाफ़ ODI सीरीज़ शुरू होने से पहले प्रैक्टिस के दौरान मैट हेनरी से टकराकर घायल हो गए थे। उन्हें कन्कशन की दिक्कत हुई थी, जिसकी वजह से वह ODI सीरीज़ से बाहर हो गए थे। रवींद्र और कॉनवे की वापसी से न्यूज़ीलैंड की बैटिंग मज़बूत हुई है। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा, "रचिन रवींद्र, डेवॉन कॉनवे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं और उनका लक्ष्य पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना है।" अगर ब्लंडेल भारत के खिलाफ़ दोनों टेस्ट खेलते हैं, तो वह अपने करियर के 50 टेस्ट पूरे कर लेंगे।

 WTC प्वाइंट टेबल में टॉप पर है न्यूजीलैंड 

न्यूजीलैंड टीम में लगभग वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराने में मदद की थी। इंग्लैंड सीरीज में मौजूद विल ओ'रूर्के वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जबकि बेन सियर्स और जैक फाउल्केस चोट की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बीजे वाटलिंग भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच के तौर पर अपना करियर शुरू कर रहे हैं। वह ल्यूक रोंची की जगह लेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में जगह बनाने के लिए कीवी टीम के लिए यह घरेलू टेस्ट सीरीज बहुत अहम है। न्यूजीलैंड अभी WTC टेबल में टॉप पर है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग। 

ये भी पढ़ें- Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

अन्य प्रमुख खबरें