Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल, कुलदीप बाहर

खबर सार :-

India vs New Zealand Test Series: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया है। जबकि गुरनूर बरार को शामिल किया गया है।
Ind vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल

खबर विस्तार : -

India vs New Zealand Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जबकि स्पिनर कुलदीप यादव को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है।  गुरनूर बरार न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे का हिस्सा नहीं होंगे और उन्हें वनडे टीम से भी रिलीज कर दिया गया है।  तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों को देखते यह फैसला लिया गया है।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। 

टेस्ट टीम से जुड़ेंगे गुरनूर बरार

BCCI के अनुसार, "पुरुष चयन समिति ने 19 नवंबर, 2026 से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार को भारतीय टीम में शामिल किया है। कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज किया जा रहा है ताकि वह भारत में घरेलू क्रिकेट खेल सकें।" गुरनूर अब टेस्ट टीम से जुड़ेंगे और पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आखिरी वनडे के लिए उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को नहीं चुना गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ गए हैं। 

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 4th ODI: चौथे वनडे में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 244 रनों से रौंदा

चौथे वनडे में भारत को मिली थी शर्मनाक हार

बता दें कि शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम सिर्फ 89 रनों पर सिमट गई और उसे 244 रनों के बड़े अंतर से हार मिली। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 6 विकेट लिए। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में रोहित, विराट और श्रेयस को आउट कर दिया; इनमें से कोई भी बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सका। 

पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

भारत की टेस्ट टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।

ये भी पढ़ेंः- Ind vs Pak U19 Final: महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की पहले गेंदबाजी

अन्य प्रमुख खबरें